VIDEO : मैशअप बनाएगा नाम!! लो जी एक और गढ़वाली मैशअप रिलीज़ !!

0
1825
monika negi

मैशअप के बढ़ते चलन को देखकर यही प्रतीत होता है अब युवाओं का नाम इसी से बनेगा यानि मैशअप बनाओ और नाम भी बनाओ।हर रोज नए नाम सुनने में आ रहे हैं लेकिन गीत वही हैं जिन्हें श्रोता पहले से ही सुन चुके हैं। बस अब आवाज और धुन नई है।पुराने सुपरहिट गीतों को गाकर कई युवा कलाकार अपना नाम कमा चुके हैं और ये सिलसिला चल ही रहा है।

जरूर पढ़ें : जब पहाड़ी नौनी ने एकसाथ गाये हिंदी -गढ़वाली गीत! लता मंगेशकर के गीत मितवा को दी आवाज !!

लोकगीत हों या नरेंद्र सिंह नेगी के गीत आज की पीढ़ी के गायकों ने कई पुराने गीतों को नए अंदाज में गाया है। और अभी तक जो देखने को मिला है उससे संगीत जगत में उनके दिए योगदान का अनुमान लगाया जा सकता है।हर नए मैशअप में नेगी जी के गीत जरूर शामिल होते हैं। हर तरह के गीतों को गाने वाले गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी के गीतों का फ्यूजन बनाना युवाओं की पहली पसंद बन चुका है।

जरूर पढ़ें : गाडो गुलबंद लोकगीत को मिला फ्यूजन का रूप ! दर्शकों को पसंद आया पहाड़ी फोक का नया अंदाज!!

इसी दौड़ में एक और नाम हाल ही में शामिल हुआ है मोनिका नेगी जिनको देखकर एक बार के लिए करिश्मा शाह की झलक दिखी पर ये मोनिका नेगी है जिनका नया मैशअप रिलीज़ हुआ है।
मोनिका नेगी ने अपने गीतों का चयन उत्तराखण्ड के उस दौर के गाने चुने जो डिजिटल युग में नहीं आए थे लेकिन फिर भी सुपरहिट थे। वैदिक सम्राट माने जाने वाले मंगलेश डंगवाल भले ही संगीत जगत में अब उतने सक्रिय नहीं होंगे लेकिन उनके गीत आज भी युवा पीढ़ी अपने अंदाज में गा रहे हैं मोनिका नेगी ने भी इस मैशअप में मंगलेश डंगवाल के हिट गीत ठुमका लगो मेरी बसंती,माया बांद को जगह दी है। साथ ही पल्या गौं की सूरजा,प्रभा छोरी,घयाली बौ,ता छुमा,नंदू मामा की स्याली,लाली होंसिया जैसे गीत सुनने को मिलेंगे।

जरूर पढ़ें : उत्तराखण्ड की भूमि महान हिमालय की ऊँची डांडी-कांठी गढ़वाल की शान!! देखें वीडियो

मोनिका ने इसमें दो ऐसे गीत भी शामिल किए हैं जो पहली बार मैशअप में सुनाई दिए जिनमें हेमा नेगी करासी का गीत मखमली घाघरी एवं युवा दिलों की धड़कन बन चुके गीताराम कंसवाल का गीत रेशमा छोरी भी है जो पहली बार किसी मैशअप में शामिल हुए हैं। संगीतकार संजय राणा ने इन गीतों की धुन फिर से तैयार की है। मोनिका भी अपने प्रमोशनल वीडियो में जमकर थिरकी एवं मॉडर्न लुक के साथ ही पारम्परिक परिधान में भी नजर आई।

जरूर पढ़ें : वीडियो : ग्रामीण परिवेश को दर्शाता एक चित्रगीत ‘गुड्डू का बाबा टोटगा पड्यां छिन’ दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

HILLYWOOD NEWS
RAKESH DHIRWAN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here