Latest Garhwali Video : अनिशा रांगड़ का खिकलाट गीत रिलीज

0
1989
Latest Garhwali Video : अनिशा रांगड़ का खिकलाट गीत रिलीज

Latest Garhwali Video : अनिशा रांगड़ का खिकलाट गीत रिलीज

उत्तराखंड संगीत जगत में एक चमकता नाम अनिशा रांगड़ का नया गीत खिकलाट हुआ रिलीज | दर्शको को भा रहा गीत |

उत्तराखंड संगीत जगत में एक नाम ऐसा है जो अभी काफी चर्चाओं में बना हुआ है अनिशा रांगड़| बहुत कम समय में अनिशा रांगड़ ने संगीत जगत में अपनी पहचान बना ली है |
आपको बता दें की अभी हाल ही में उत्तराखंड संस्कृति फ़िल्मस से अनिशा रांगड़ और मोहन बिष्ट की आवाज में एक गीत रिलीज हुआ जिसके बोल है ” खिकलाट ”
इस गीत को बाबा भरद्वाज व cash brother ने अपने संगीत से सजाया है |
यह गीत डीजे सांग है जिसमे खिकलाट (जिसका अर्थ हंसने से है) के बारे में बताया गया है |

Latest Garhwali Video

इस गीत में बताया हैं की एक लड़का एक लड़की को देखकर उसकी खिकलाट की तारीफ उससे कर रहा है तथा लड़की को देखकर जो उसके मन में प्रतिक्रियां बनती है वो प्रतिक्रियाऐ लड़का उस लड़की को बता रहा है | लड़की भी लड़के की बातो का जवाब बड़े प्यारे अंदाज़ में देती है |

Latest Garhwali Video

इस गीत को डीजे रोमांटिक सांग भी कह सकते है | जैसे की अनिशा रांगड़ संगीत जगत में पहली पसंद बनी हुई है और बने भी क्यों नहीं अनिशा का कोई भी गीत यूट्यूब में आते ही धमाल मचा देता है | अब तक दर्शको को यह खिकलाट काफी पसंद आ रहा है | देखते है आगे यह गीत कितनी धूम मचाता है |

सीमा रावत की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here