वीरेंद्र राजपूत का हो हिमा तेरी याद मा वीडियो लॉन्च

0
1799
o hima

लोकगायक वीरेंद्र राजपूत का वीडियो सॉन्ग हो हिमा पायल म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ हुवा है। दीपू जुयाल और प्रीती लग्वाल की जोड़ी ने इस वीडियो में अभिनय किया है और जोड़ी की केमिस्ट्री को दर्शक ढेर सारा प्यार कमेंट के ज़रिये दे रहे हैं। वीरेंद्र राजपूत समय समय पर अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते रहते हैं।

यूट्यूब की सनसनी करिश्मा शाह का नया डीजे मैशअप रिलीज़, साथ में इस बार अरेबिक भाषा का तड़का भी लगाया

उत्तराखण्डी यूट्यूब चैनल पायल म्यूजिक पर कल शाम वीरेंद्र राजपूत का वीडियो सॉन्ग रिलीज़ हुआ है। विरेन्द्र राजपूत के गानों का इन्तजार दर्शक बड़ा बेसब्री से करते रहते हैं और करें भी क्यों ना उन्होंने उत्तराखण्ड संगीत जगत को एक से बढकर एक सुपरहिट एल्बम दिए हैं जिनमे से कुछ गीत जैसे रमशा गोरख्याण,पल्या गौं की सुरजा, मथ्या खोला की बौ जैसे कई यादगार गीत हैं। अपने पाठकों को बता दें कि विरेंद्र राजपूत एक अध्यापक भी हैं और शायद इसी व्यस्थता के कारण इतना समय अब संगीत को न दे पाते हों पर जब भी समय लगता है उनका कोई न कोई गीत संगीतप्रेमियों के बीच आ ही जाता है। गीत के बोल फेसबुक व्हाट्सप पर ऑनलाइन रेंदी पर मेरा मेसेज कू रिप्लाई नी देंदी ने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ जरूर खींचा है।

virendra rajput

मेरी सौंजडया मेरी बांद गढ़वाली रोमांटिक वीडियो सॉन्ग में दिखी गढ़ -कुमाऊं की झलक

हो हिमा गीत में संगीत रणजीत सिंह का है जो अन्य कई सुपरहिट गीतों में भी अपना संगीत दे चुके हैं।जहाँ तक बात करें वीडियो की दीपू जुयाल ने निर्देशन के साथ साथ अभिनय भी किया है जिसमें उनका साथ दिया है प्रीती ने।
वीडियो को काफी मॉडर्न लुक दिया गया है लेकिन स्टेप्स पहाड़ी हैं जिनका कहीं मेल नहीं हो पाया जैसा लुक दोनों का है वैसे स्टेप्स की कमीं दर्शकों को जरूर खलेगी। वीडियो में संगीत गायन और फिल्मांकन ठीक हुआ है लेकिन दर्शकों को सटीक कोरियोग्राफी की कमी भी खली
आप देखकर बताइये कैसा लगा आपको ये वीडियो?

HILLYWOOD NEWS
RAKESH DHIRWAN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here