स्वाणु सजिलो मेरु कौब गौं वीडियो में दिखेगी प्रकर्ति एवं संस्कृति का अनूठा मेल !प्रोमो रिलीज़ !

0
1705

जनपद चमोली का एक ऐसा रमणीक गांव जहां आज भी देवता निवास करते हैं क्योंकि यहाँ बहुत कम संख्या में लोगों ने पलायन किया है आज भी गांव के सभी लोग बड़े मेल मिलाप से रहते हैं। यहां आज भी पूरी रीति रिवाज के साथ हर त्यौहार को मनाया जाता है जी हां हम बात कर रहे हैं चमोली जिले के नारायणबगड़ पिण्डर घाटी क्षेत्र का सबसे खूबसूरत गांव कौब गांव की, मेले हो या कोई त्यौहार सभी गांववासी एक जुट होकर हर्षोल्लास के साथ उसे मनाते हैं इस भौतिकवादी युग में जहां मनुष्य के पास एक दूसरे के लिये समय नहीं है, वहीं यहां गांव के लोग सुख हो या दुःख एक दूसरे की मदद के लिये हमेशा तैयार रहते हैं। जहां आज गांव के गांव खाली पड़े हैं पलायन की मार झेल रहे हैं। लेकिन यहां आज भी कितनी चहल पहल है, खेत खलिहान चारों तरफ लहलहा रहें हैं

जरूर पढ़ें : दूर छां विदेश बाबा जी गीत का वीडियो रिलीज़ ! संजू सिलोड़ी ,शगुन के पापा के किरदार में ! देखें वीडियो

KPG FILMS & MUSIC COMPANY यूट्यूब चैनल के माध्यम से सौरभ मैठाणी की आवाज में रिकॉर्ड गीत का वीडियो प्रोमो रिलीज़ हुआ है,जिसमे अभिनय की भूमिका में कांता प्रसाद,बबलू नेगी दिखे तथा ,मुकेश सती,हरीश प्रेम कोठारी भी वीडियो में नजर आएंगे।

1 मिनट के प्रोमो में चमोली जिले के कौब गाँव की प्राकर्तिक सौंदर्यता ,संस्कृति एवं परम्पराओं के दर्शन वीडियो के माध्यम से दर्शकों को हुए ,परिकल्पना, गीत एवं निर्देशन कांता प्रसाद के द्वारा किया गया है,अभिनय की भूमिका में काफी लम्बे अरसे बाद कांता प्रसाद एवं बबलू नेगी की जोड़ी जमी है साथ ही मुकेश सती जो कि तरुणी जागर से चर्चा में आए हैं नजर आने वाले हैं।

जरूर पढ़ें : संगीतकार अमित वी कपूर संगीत जगत में योगदान के लिए उत्तराखण्ड रत्न से सम्मानित ! लगा बधाइयों का ताँता !

मधुर आवाज के धनी सौरभ मैठाणी अपने गीतों से चर्चा में बने रहते हैं डीजे सांग्स एवं भजन के बीच तालमेल बनाने वाले सौरभ हर गीत को अलग अंदाज देते हैं,बौ सुरेला ,जानेमन नाराज ह्वेगे जैसे डीजे सांग्स के साथ ही माँ मठियाणा भजन जैसे कई लोकप्रिय भजन गा चुके हैं ,गीत में संगीत दिया है रणजीत सिंह ने छायांकन एवं संपादन का कार्य गोविन्द नेगी ने किया है।

जरूर पढ़ें : एक नजर में रुहान संग दिखी प्राची पंवार !कमली फिल्म के बाद पहला ऑफिसियल वीडियो !

पूरी वीडियो देखने के लिए दर्शकों को एक हफ्ते का इंतजार करना होगा।

Hillywood News
Rakesh Dhirwan

—————–

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here