नवरात्रि में ‘लक्ष्मी’ बनकर सामने आए अक्षय कुमार, शेयर किया लक्ष्मी लुक

0
862

Laxmmi Bomb: नवरात्रि में ‘लक्ष्मी’ बनकर सामने आए अक्षय कुमार, शेयर किया
लक्ष्मी लुक

अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ का फर्स्ट लुक इंस्ट्राग्राम पर शेयर किया है। यह फिल्म तमिल की एक फिल्म की रीमेक है जिसे राघव लॉरेंस ने डायरेक्ट किया है। जिन्होंने तमिल संस्करण का निर्देशन भी किया है।अक्षय कुमार फिल्म में एक ट्रांसजेंडर की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म कॉमेडी हॉरर है, जो शबीना खान और तुषार कपूर द्वारा निर्मित है। लक्ष्मी बॉम्ब 2020 में सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली है।

Laxmmi Bomb

अक्षय कुमार हमेशा लीक से हटकर फिल्में करने में यकीन करते हैं। उन्होंने टॉयलेट एक प्रेम कथा जैसी फिल्म करके लोगों को चौकाया तो वहीं वो हाउसफुल जैसी फिल्मों में नज़र आते हैं। जल्द ही उनकी फिल्म हाउसफुल 4 रिलीज होने वाली है लेकिन इसी बीच उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ का लुक शेयर किया है।

‘लक्ष्मी बॉम्ब’ के इस लुक में अक्षय कुमार मां दुर्गा की प्रतिमा के सामने खड़े हैं और लाल साड़ी में नज़र आ रहे हैं। माथे पर लाल सिंदूर से बिंदी लगाए हुए हैं और हाथों में लाल चूड़ी पहने हुए हैं।

Laxmmi Bomb

अक्षय कुमार ने ये तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ”नवरात्रि के अवसर पर मैं अपनी फिल्म में अपना लक्ष्मी का लुक शेयर कर रहा हूं। मैं इस फिल्म के लिए उत्साहित भी हूं और नर्वस भी…लेकिन ज़िदगी तभी शुरु होती है जब अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलते हैं, है कि नहीं? ये फिल्म साल 2020 में ईद के मौके पर रिलीज होगी। इसी दिन सलमान खान की ‘किक 2’ भी रिलीज होगी।

Laxmmi Bomb

पहले ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ पांच जून 2020 को रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन हाल ही में इसके मेकर्स ने इसकी रिलीज़ की तारीख प्रीपोन यानी पीछे कर ली। अब ये फिल्म 22 मई 2020 (ईद) को रिलीज़ होगी।

जल्द ही अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। कुछ दिनों पहले ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। यहां देखें ट्रेलर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here