Teachers day 2019 : शिक्षक दिवस पर जानें डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन से जुड़ी ये बातें, पढ़ें ये रिपोर्ट

0
1597

Teachers day

भारत के पहले पूर्व उप राष्ट्रपति और दूसरे पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिवस ‘शिक्षक दिवस’ 5 सितंबर को मनाया जाता है। राधाकृष्णन 1962 से 1967 तक भारत के राष्ट्रपति रहे। भारतीय शिक्षा में विशेष योगदान के कारण 5 सितंबर को हर साल उनका जन्म दिवस शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। आपको बता दें कि दुनिया के 100 से ज्यादा देशों में अलग-अलग तारीख पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है। हालांकि विश्व शिक्षक दिवस 5 अक्तूबर को मनाया जाता है। तो इस शिक्षक दिवस पर आप भी अपने गुरु को दें सम्मान।

सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर बिना खाता खोले ही हुए आउट। सोशल मीडिया पर बन रहा मज़ाक

उन्होंने अपने छात्रों से जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाने की इच्छा जताई थी। डॉ राधाकृष्‍णन का जन्म 5 सितंबर 1888 को तमिलनाडु के तिरुमनी गांव में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। वे बचपन से ही किताबें पढ़ने के शौकीन थे और स्वामी विवेकानंद से काफी प्रभावित थे। राधाकृष्णन का निधन चेन्नई में 17 अप्रैल 1975 को हुआ।

Teachers day

Birthday Special : बॉलीवुड स्टार शक्ति कपूर को जन्मदिन की हार्दिक बधाई, जानें उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें

सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन का कहना था कि शिक्षक वह नहीं जो विद्यार्थी के दिमाग में तथ्यों को जबरन ठूंसे, बल्कि वास्तविक शिक्षक तो वह है जो उसे आने वाले कल की चुनौतियों के लिए तैयार करे।यही नहीं वो ये भी कहते थे कि शिक्षा के द्वारा ही मानव मस्तिष्क का सदुपयोग किया जा सकता है। अतः विश्व को एक ही ईकाई मानकर शिक्षा का प्रबंध किया जाना चाहिए। डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का मानना था कि देश में सर्वश्रेष्ठ दिमाग वाले लोगों को ही शिक्षक बनना चाहिए। डॉक्टर राधाकृष्णन के पिता उनके अंग्रेजी पढ़ने या स्कूल जाने के खिलाफ थे। वह अपने बेटे को पुजारी बनाना चाहते थे।

2 सितम्बर को हुआ था मंसूरी गोलीकांड, 6 आन्दोलनकारी हुए थे शहीद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here