उत्तराखंड की वर्तमान स्तिथि को दर्शाता गीत भैजी -भुला,आप भी सुनें
हाल ही में यूट्यूब में एक गढ़वाली गीत भैजी-भुला रिलीज हुआ जिसका विमोचन कल रविवार को किया गया। इस गीत को अपने सुमधुर स्वरों से सजाया है वरिष्ठ गीतकार व लोकगायक जनार्दन नौटियाल व युवा गायक दलीप रावत ने। इस गीत में उत्तराखंड की वर्तमान स्तिथि को दर्शाया गया है।
bhaiji bhula garhwali song
यह भी देखें :- दिल्ली वला द्यूर के सुप्रसिध्द अभिनेता मुकेश शर्मा घनसेला की ज़िंदगी से जुडी ख़ास बातें
bhaiji bhula garhwali song
माँ ज्वाल्पा म्यूज़िक के बैनर तले बने इस गीत का विमोचन उत्तराखंड की सुर कोकिला कल्पना चौहान व युवा समाज सेवी सुभाष गुसांई के कर कमलों द्वारा किया गया। जिसमें मंच उद्घोषक की भूमिका निभाई स्वयं दलीप रावत ने। इस गीत में संगीत जयराज ने दिया है तथा संजीव दादा ने इसे रिकॉर्ड किया है। जिसके निर्माता हैं सैंडी थपलियाल। गीत को अगर गौर से सुना जाए तो काफी अच्छे संवाद भैजी -भुला गीत में आपको नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें :- सस्पेंस के साथ छल-कपट-२ का ट्रेलर दर्शको के लिए रिलीज़
bhaiji bhula garhwali song
साथ ही विमोचन समारोह में देवभूमि सांस्कृतिक कला मंच छत्रपुर की समस्त कार्यकारिणी ,अध्यक्ष कांडपाल ,जोशी व उत्तराखंड पर्वतीय कला संगम के निर्देशक भगवत मनराल ,राहुल ,मुकेश संगीतकार मोती शाह ,अनुराग ,खैमी ,भूपेंद्र ,लोक गायक गजेंद्र राणा ,सेंडी थपलियाल ,रिंकू नेगी ,चंदन , ज्वाल्पा म्यूजिक की पूरी टीम आदि सभी लोग समलित रहे। आप भी इस गीत को सुनने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।
भेजी -भुला गीत यहां सुनें :-








