उत्तराखंड संगीत जगत में ‘डीजे किंग’ के नाम से पहचाने जाने वाले युवा गायक संजय भंडारी ने एक बार फिर अपने नए गढ़वाली गीत “मेरी बुलट” के जरिए धमाकेदार वापसी की है। इस गाने को न सिर्फ गाया, बल्कि लिखा और कंपोज भी संजय भंडारी ने खुद किया है, वहीं इसका संगीत और मिक्सिंग का काम अम्मू नेगी ने किया है।
यह भी पढ़ें :गढ़वाली सिनेमा को मिली नई उड़ान: ‘मेरी प्यारी बोई’ का भव्य रि-प्रीमियर
वीडियो में जयवीर रावत और ज्योति बिष्ट की जोड़ी नजर आई, जबकि को-आर्टिस्ट के रूप में अमित (Doremon) ने भी अपने अभिनय से जान फूंक दी। वीडियो का निर्देशन किया है सतीश आर्या ने, और कैमरे के पीछे रहे क्रैब बावा और अजय चौहान, वहीं एडिटिंग का जिम्मा भी अजय चौहान ने बखूबी निभाया।
यह भी पढ़ें : जब बागनाथ से क्रोधित होकर माँ नन्दा देवी ने गोमती और सरयू का रोका प्रवाह
“गजरा”, “छ: नंबर पुलिया”, “सपना स्याळी” जैसे सुपरहिट गानों के बाद, “मेरी बुलट” एक बार फिर से श्रोताओं को थिरकने पर मजबूर कर रहा है। सोशल मीडिया पर यह गाना तेजी से वायरल हो रहा है और श्रोता इसे एक और हिट कह रहे हैं। 🎧 अगर आपने अभी तक नहीं सुना है तो यकीन मानिए, उत्तराखंड की वादियों से निकला ये बीट-भरा गाना आपका मूड बना देगा!
यह भी पढ़ें : किच्छा में भीषण सड़क हादसा, चार घायल
उत्तराखंड के हर गाँव-शहर में उनके गानों की गूंज सुनाई देती है — चाहे वो शादी-ब्याह हों, मेलों की रौनक या फिर यूट्यूब के ट्रेंडिंग पेज! संजय भंडारी की खासियत यह है कि वो पारंपरिक गढ़वाली लोकधुनों को मॉडर्न बीट्स के साथ जोड़ते हैं, जिससे हर उम्र का श्रोता जुड़ाव महसूस करता है। उनके गीतों में पहाड़ की खुशबू होती है, गाँव की बोली होती है और आज के युवाओं की धड़कन भी। अब “मेरी बुलट” के जरिए वो एक बार फिर दर्शकों के दिलों में जगह बना रहे हैं — और ये साफ है कि वो सिर्फ ट्रेंड नहीं, बल्कि ब्रांड बन चुके हैं।


