एक बार फिर से कृष्णा बनेंगे नीतीश भारद्वाज, ‘महाभारत’ में निभाया था श्री कृष्ण का किरदार

0
2318

Mahabharat Serial

बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ में लंबे समय तक हिंदू देवता कृष्ण का किरदार निभाने वाले अभिनेता नीतीश भारद्वाज आगामी नाटक में अपने 1980 के दशक के किरदार में फिर से दिखाई देंगे। थियेटर निर्देशक अतुल सत्य कौशिक के एक नाटक ‘चक्रव्यूह’ में भारद्वाज ने आधुनिक जीवन पर लागू महाभारत के सवालों का जवाब दिया है। 56 वर्षीय अभिनेता ने फोन पर आईएएनएस से कहा, “मैं हमेशा मानता हूं कि महाभारत की कहानियां आज की कलयुग के लिए भी प्रासंगिक हैं और 1988-1990 के टेलीविजन सीरीयल में मेरे द्वारा निभाए गए कृष्ण के चरित्र को समझने के लिए मैंने उन पर आधारित कई किताबों का अध्ययन किया था।”

Mahabharat Serial

‘‘भानिवाला की लवी’’ ने लगायी लोगों के दिलों में आग, यूजर बोले – ‘पहाड़ी गायकों की कलम भी पलायन करने लगी’

भारद्वाज ने आशुतोष गोवारिकर की 2016 में आई फिल्म ‘मोहेनजोदारो’ में अभिनय किया था।’चक्रव्यूह’ को शनिवार को दिल्ली में श्री राम सेंटर फॉर परफॉमिर्ंग आर्ट्स और रविवार को रॉयल ओपेरा हाउस में आयोजित किया जाएगा।

Lord Shiva : देवों के देव महादेव नजर आएंगे दोस्ती की पौराणिक गाथा के साथ

आपको बता दें की नितीश भारद्वाज (जन्म 2 जून 1963) ये नितेश भारद्वाज के नाम से भी जाने जाते हैं। ये एक भारतीय फिल्म अभिनेता, निर्देशक तथा निर्माता है। नितीश भारद्वाज लोकसभा के सदस्य भी रह चूके है। इन्होंने महाभारत (टीवी धारावाहिक) में सबसे अच्छा किरदार निभाया। महाभारत (टीवी धारावाहिक) के अलावा विष्णु पुराण में कार्य कर चुके है। नितीश भारद्वाज ने अपनी पहली निर्देशित मराठी फिल्म पितुरून बनाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here