महेंद्र सिंह धोनी के घर में हुई चोरी की वारदात, पकड़े जाने पर कई चोरियों का खुआ राज

0
1094

उत्तर प्रदेश के नोएडा में कई घरों में चोरी जैसी वारदात को अंजाम दे चुके तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इन चोरों ने जिन घरों में चोरी की उनमें एक घर भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का भी थी. धोनी का घर सेक्टर 104 में है, जिसे उन्होंने किराए पर दिया हुआ है.

गुंजन डंगवाल के ‘नन्दु मामा की स्याली’ का ऑफिसियल वीडियो 10 जून को होगा रिलीज़, अभी देखें गाने का टीज़र

नोएडा पुलिस ने मामले को लेकर जानकारी दी कि धोनी ने अपना घर विक्रम सिंह नाम के व्यक्ति को किराए पर दिया हुआ था. विक्रम के घर से चोरों ने एक एलईडी टीवी चुराया है. इस घटना को उस समय अंजाम दिया गया जब घर में रेनोवेशन का काम चल रहा था. टीवी के अलावा आरोपियों ने एक डिजिटल वीडियो रिकॉर्ड भी चुराया है. डिजिटल वीडियो रिकॉर्ड से चोरों ने क्राइम का सारा डाटा डिलीट कर दिया, ताकि उन तक न पहुंचा जा सके.

India vs South Africa: विश्वकप में भारत का जीत की ओर पहला कदम, रोहित शर्मा का शानदार शतक

पुलिस ने बताया कि आरोपी इलाके में सामान बेचने के लिए घूमा करते थे और तभी घरों को रेकी कर लेते थे. वे उन घरों को देखते थे, जिनकी लाइट बंद रहती थीं और घरों के ताले तोड़ने के लिए वे बेल बजा-बजाकर ये निश्चित करते थे कि घर में कोई मौजूद तो नहीं है.

शोक : उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रकाश पंत का आकस्मिक निधन

पुलिस ने आगे बताया कि धोनी का घर ही उनका टार्गेट नहीं था. आरोपियों अबतक उस इलाके में कई घरों को निशाना बना चुके थे. इस गैंग के खिलाफ धारा 380 और 39 के तहत कई मामले दर्ज हैं. फिलहाल तीन की गिरफ्तारी हुई है जबकि एक आरोपी फरार है.

अशोक नेगी की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here