Mahendra Singh Dhoni
महेंद्र सिंह धौनी मोटर बाइक्स के शौकीन हैं और उनका यह शौक किसी से छिपा भी नहीं है। धौनी को अपनी बाइक्स से बहुत प्यार है और वह इनका ख्याल अपने बच्चों की तरह रखते हैं। उन्हें अपनी बाइक्स को खुद ही रिपेयर करना भी काफी पसंद है। सोशल मीडिया पर भी एमएस धौनी का बाइक प्रेम आए दिन दिखता रहता है। उन्होंने अपने रांची स्थित घर में ही गैराज भी बनवा रखा है, जिसमें वह अपनी बाइकों का कलेक्शन रखते हैं। लेकिन धौनी को बाइक्स के साथ ही कारों का शौक भी है।
Mahendra Singh Dhoni
Cricket News : न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा
एमएस के घर में एक नई कार ने दस्तक दी है। इसकी फोटो उनकी पत्नी साक्षी धौनी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। साक्षी ने पति धौनी को टैग करते हुए अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ‘रेड बीस्ट तुम्हारा घर में स्वागत है। माही तुम्हारा खिलौना आखिरकार यहां आ गया। रियली मिसिंग यू।’ साक्षी धौनी ने लाल रंग की जिस कार की फोटो शेयर की है वह ‘जीप’ कंपनी की ‘ग्रैंड चेरोके’ एसयूवी है। इसकी भारत में एक्स शो रूम कीमत 1.07 करोड़ रुपए है। हाल ही में सैफ अली खान ने भी अपने बेटे तैमूर को यही कार गिफ्ट की है।
Jabariya Jodi : फिल्म जबरिया मूवी को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स ने किया ट्वीट





