मंजू सुन्दरियाल का ‘रस्याण’ कवर गीत नहीं चला पा रहा दर्शकों पर अपना जादू, पढ़े ये रिपोर्ट

0
1475

Manju Sundriyal Rasyaan : मंजू सुन्दरियाल का रस्याण वीडियो गीत यूट्यूब पर 20 तारिख को रिलीज हो गया है। जिसमें मेल सिंगर के रूप में संदीप रावत ने मंजू सुन्दरियाल का साथ दिया है। अगर देखा जाय तो कुछ समय से कवर सोंग या मैशप का उत्तराखण्ड फिल्म इंडस्ट्री में एक दौर सा चला आ रहा है। जिसमें कई सिंगरों ने सिरकत भी की है देखा देखी आज हर कोई कवर सोंग व मैशप की तरफ रूख कर रहा है।

Manju Sundriyal Rasyaan – Manju Sundriyal New Video Launched

हैप्पी बर्थडे कैटरीना कैफ ! दीपिका पादुकोण ने इस तरह किया बर्थडे विश

ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है मंजू सुन्दरियाल के कवर गीत रस्याण में जो कृष्णा म्यूजिक के बैनर तले रिलीज हुआ है इस कवर सोंग का विडियो रिलीज तो हो गया लेकिन दर्शकों की कोई खास प्रतिक्रिया इसमें नहीं दिख रही है। देखा जाये तो जिस तरह अन्य मैशप सोंग पर व्यूज आते हैं वैसे इस गीत में व्यूज आते नहीं दिख रहे हैं। हांलांकि वीडियो को काफी अच्छी लोकेशन पर फिल्माया गया है और सिनेमेटोग्राफी भी ठीक ठाक हुई है।

IND vs WI : 21 जुलाई को चुनी जाएगी टीम इंडिया, धोनी पर टिकी सबकी नजरें

गीत में अभिनय संजीव भट्ट, वन्दना सुन्दरियाल एवं विजय सिंह राणा ने किया है सभी कलाकारों ने इस गीत को अच्छा बनाने की पूरी कोशिश की है जितने भी व्यूवर्स ने अभी तक इस गीत को देखा है ज्यादातर सभी ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है तथा मंजू सुन्दरियाल व संदीप रावत ने इस गीत को बेहतर बनाने की पूरी कोशिश की है और गीत का विडियो अच्छा भी बना है लेकिन कुल मिलाकर देखा जाय तो विडियो के व्यूज में कमी खली है। अब देखना यह होगा कि दर्शकों का आगे क्या प्रतिक्रिया रहती है।

कौन से गीत है इस हफ्ते टॉप 5 पर “हिलीवुड सोंग ऑफ द वीक”, आइये जानें

वीडियो यहा देंखें –

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here