‘मनमीत’ गीत के जरिए सच्चे प्रेम की खूबसूरत कहानी लेकर आया Mannmalang Uttarakhand Films

0
25
Mannmalang Uttarakhand Films brings a beautiful story of true love through the song 'Manmeet'

देहरादून। उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति और पहाड़ की सादगी को संगीत के माध्यम से दुनिया तक पहुंचाने वाला Mannmalang Uttarakhand Films एक बार फिर दर्शकों के लिए नया गढ़वाली गीत मनमीत‘ Manmeet Garhwali Song  लेकर आया है। यह गीत केवल एक प्रेम गीत नहीं, बल्कि भरोसे, संघर्ष, समर्पण और अटूट साथ की भावनाओं को खूबसूरती से प्रस्तुत करता है।

‘यूनिफॉर्म और इतिहास बदलने से युवाओं की सोच नहीं बदलेगी’ — प्रियंका गांधी के बयान से छिड़ा नया विवाद

‘मनमीत’ की कहानी दो ऐसे सपने देखने वाले युवाओं की है, जो साधारण परिस्थितियों से अपनी यात्रा शुरू करते हैं। जीवन की हर चुनौती में एक-दूसरे का हाथ थामे आगे बढ़ते हुए वे यह साबित करते हैं कि सच्चा प्यार समय और परिस्थितियों के साथ और भी मजबूत होता जाता है। गीत में उत्तराखंड की संस्कृति, पहाड़ी जीवन और रिश्तों की सादगी को बेहद भावनात्मक अंदाज में दर्शाया गया है।

गीत को अपनी मधुर आवाज़ दी है संदीप सोनू और माया उपाध्याय ने। इसके भावपूर्ण बोल हेमंत बिष्ट ने लिखे हैं, जबकि संगीत, कंपोजिशन, रिकॉर्डिंग, मिक्सिंग और मास्टरिंग का जिम्मा नितेश बिष्ट ने संभाला है। संगीत को और भी समृद्ध बनाने में दीपांशु शर्मा (गिटार, मैंडोलिन एवं अतिरिक्त प्रोग्रामिंग) और भरत खुल्बे (बैंजो) का विशेष योगदान रहा है। गीत की रिकॉर्डिंग सनिध्या प्रोडक्शन, हल्द्वानी में की गई है।

Sonu Nigam Birthday: सुरों के बेताज बादशाह सोनू निगम का जन्मदिन आज, जानें ‘रफ़ी के क्लोन’ से ‘पद्म श्री’ बनने का सफर

वीडियो में तरुण भट्ट और साक्षी काला की जोड़ी मुख्य भूमिका में नजर आ रही है। वीडियो का निर्देशन तरुण भट्ट ने किया है, जबकि इसकी कहानी और कॉन्सेप्ट मनोज भारद्वाज ने तैयार किया है। स्क्रीनप्ले मनोज भारद्वाज और तरुण भट्ट ने संयुक्त रूप से लिखा है। सिनेमैटोग्राफी और एडिटिंग का कार्य पंकज मेहरा ने किया है। वीडियो में अनुराग शर्मा सहायक कलाकार के रूप में दिखाई देते हैं। मेकअप पपीहा मेकओवर द्वारा किया गया है तथा प्रोडक्शन मैनेजमेंट की जिम्मेदारी कपिल चंद और अभिजीत मेहता ने निभाई है।

जंतर-मंतर पर पुलिस की वर्दी में पहुंचे पूर्व कांस्टेबल शेर सिंह, वायरल वीडियो से मचा बवाल

‘मनमीत’ अपने खूबसूरत संगीत, भावपूर्ण कहानी और उत्तराखंड की मनमोहक वादियों के शानदार फिल्मांकन के कारण दर्शकों का दिल जीतने में सफल हो रहा है। गढ़वाली संगीत प्रेमियों के लिए यह गीत प्यार, विश्वास और जीवनसाथी के अटूट रिश्ते का एक खूबसूरत संदेश लेकर आया है। यह गीत लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है ।

फूल विडिओ यहाँ देखें –