7 अप्रैल को शेयर बाजार में 2200 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ सोने और चांदी के दाम में भी गिरावट देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1929 घटकर ₹89,085 हो गई।
यह भी पढ़ें: कुमाऊं में एचआईवी के मामलों में वृद्धि: नशा लेने वालों के कारण बढ़ रहा संकट
दिन के दौरान इसमें 2600 रुपये से ज्यादा की गिरावट आई, हालांकि बाद में करीब 700 रुपये की रिकवरी हुई। इससे पहले 10 ग्राम सोने की कीमत ₹91,014 थी। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत ₹2,518 घटकर ₹90,392 प्रति किलो हो गई है। चांदी में भी करीब 1400 रुपये की रिकवरी हुई है। इससे पहले चांदी की कीमत ₹92,910 प्रति किलो थी। गौरतलब है कि 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 का और 3 अप्रैल को सोने ने ₹91,205 का ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड किया था।
यह भी पढ़ें: वीरभड़ गढ़ सुम्याल और सरू कुमैण की अमर प्रेम गाथा


