विश्व पर्यावरण दिवस पर मीना राणा का नया गीत ‘जागी जावा’ रिलीज, दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

0
113
Meena Rana's new song 'Jaagi Jawa' released on World Environment Day, gives the message of nature conservation

उत्तराखंड की प्रसिद्ध लोकगायिका मीना राणा (Meena Rana) का नया जागरूकता गीत “जागी जावा (Jaagi Jawa)” विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उनकी आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो गया है। यह गीत पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और जंगलों को बचाने के संदेश को समर्पित है।

हरिद्वार की सोनम नहीं, सहेली पूजा निकली पूरे नेटवर्क की मास्टरमाइंड!

गीत के बोल “जागी जावा, डाली लगावा, जंगल बचावा” लोगों को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का एहसास कराते हैं। गीत के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश बेहद सरल और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया गया है। मीना राणा की मधुर आवाज ने इस गीत को और भी खास बना दिया है।

Garhwali Video : जुल्मी संग आँख विडियो सोंग रिलीज़ आछरी के रोल में रूचि रावत की कमाल एक्टिंग

गीत के बोल और संगीत संयोजन शेखर नौटियाल ने किया है, जबकि संगीत सुशांत मोहन ने तैयार किया है। वीडियो का निर्देशन विजय भारती ने किया है। वहीं शुभम भारती ने डीओपी और एडिटिंग की जिम्मेदारी संभाली है। वीडियो में अमित डोरेमोन, आरती और अन्वेशा ने भी अपनी भूमिकाएं निभाई हैं।

साई सुदर्शन और शुभमन गिल का रिकॉर्ड टूटा, वैभव सूर्यवंशी बने सीजन के सबसे बड़े स्टार

गीत में लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने, जंगलों को बचाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण छोड़ने की अपील की गई है। विश्व पर्यावरण दिवस पर रिलीज हुआ यह गीत न केवल मनोरंजन करता है, बल्कि समाज को एक महत्वपूर्ण संदेश भी देता है।

उत्तराखंड के चर्चित चिटफंड घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड के लोकसंगीत प्रेमियों और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक लोगों के बीच यह गीत तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। दर्शकों को उम्मीद है कि “जागी जावा” लोगों को पर्यावरण बचाने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

वीडियो यहां देखें –