एक गीतकार रीति रिवाज और त्योहारों को ध्यान में रखकर गीतों की रचना करता है जिनमें से कई तो इसी माहौल में हिट हो जाते है तो कई बुरी तरह पिट जाते हैं। उत्तराखण्ड में शादियों के मौसम में नए कलाकार भी दर्शकों श्रोताओं तक पहुँचने की पूरी कोशिश करते हैं उसका बड़ा कारण हैं यहाँ डीजे पर चलने वाले गीत अगर नाचने वालों को इस समय कोई धमाकेदार डीजे सॉन्ग मिल गया तो ये समझ लीजिए गीत कुछ ही दिनों में हिट हो जायेगा। इसके लिए नए पुराने सभी अपनी कलाकार अपनी कोशिशों में लगे रहते हैं और कुछ ही इसमें सफल हो पाते हैं।
ममता थपलियाल का बालू कन्हैया गढ़वाली भजन सुना जा रहा देवभूमि के घर- घर में आप भी सुनिए ये मधुर भजन
अब बात करेंगे BK म्यूजिक के बैनर तले उत्तराखण्ड के ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले विवाह कार्यक्रम की कुछ झलकियां दर्शाता एक ऑडियो गीत रिलीज़ हुवा है जिसमे युवा गायक एवं गायिका संजय भंडारी और अनिशा रांगड अपने गीत का पूरा आनंद ले रहे हैं और दर्शकों की पसंद को देखते हुए ऑडियो का प्रमोशनल वीडियो बनाया गया है। गीत की रचना संजय भंडारी ने ही की है और ज्योति प्रकाश ने इसे संगीत से सजाया है। हम आपको बता दें कि संजय भंडारी का उत्तराखण्ड सिनेमा जगत में पदार्पण ओ मेरी गैल्या जैसे रोमांटिक गीत से हुवा था जिससे उन्हें बतौर गायक के रूप में एक नई पहचान मिली और सबका ध्यान अपनी और आकर्षित करने में सफल रहे,उसके बाद संजय भंडारी कई बेहतरीन गीत सिनेमा जगत को दे चुके हैं भौणमति, जीतू की भरणा ,हे नीतू जैसे बेहतरीन गीत गा चुके हैं।संजय के साथ साथी गायिका अनीशा रांगड़ भी अपने कैन भरमाई गीत से फेम पा चुकी हैं। और बतौर गायिका उत्तराखण्ड में अपना नाम रोशन कर रही हैं। दोनों युवा प्रतिभाएं एक साथ पहली बार काम कर रहे हैं और उनका ये गीत भी अभी तक यूट्यूब पर अच्छा हिट चल रहा है।
हिल्लीवुड न्यूज़ को जानकारी देते हुए खास पट्टी के युवा गायक संजय भंडारी ने बताया कि वीडियो को शादी के सीजन को ध्यान में रखते हुए ही रिलीज़ किया है और पूरी वीडियो का शूट देहरादून के पर्यटक स्थल माल देवता में ही किया है
एक नजर उत्तराखण्ड में बदलते ट्रेंड की तरफ भी जरूर डालनी चाहिए : आज बात करेंगे उत्तराखण्ड में ऑडियो प्रमोशन की: दरअसल उत्तराखण्ड सिने जगत में अब नया ट्रेंड चलने लगा है ऑडियो को वीडियो प्रमोशन्स का रूप देकर हिट करना। जितना युग डिजिटल हुआ है उतने ही नए नए प्रयास अब किये जाने लगे हैं।हर कोई सुर्ख़ियों में रहना चाहता है और एक गीत के रिलीज़ होते ही दूसरे गाने की तैयारी शुरू होने लग जाती है। और ये नया प्रयास दर्शकों को भी बहुत पसंद आ रहा है पहले जब आप गढ़वाली गीतों को देखते होंगे आपको ध्यान होगा कि आपके पसंदीदा गायक 7 से 8 मिनट की वीडियो में सिर्फ 5 से 10 सेकंड ही देखे होंगे जबकि अब ऐसा नहीं है आपको गायक पूरे वीडियो में अभिनय एवं नृत्य करते हुए नजर आ जायेंगे जिससे अब वो दर्शकों के बीच ज्यादा लोकप्रिय बन चुके हैं।
जरूर पढ़ें रेशमा छोरी गीत बना युवाओं की पहली पसंद अब तक यूट्यूब पर मिले 1 मिलियन से अधिक व्यूज
अब देखने वाली बात होगी ये जोड़ी कितना धमाल मचा पाती है ,उत्तराखण्ड सिनेमा जगत की ताजा जानकारियों से जुड़े रहिए हिल्लीवुड न्यूज़ से पढ़ते रहिए उत्तराखण्ड का पहला एंटरटेनमेंट न्यूज़ पोर्टल
हिल्लीवुड न्यूज़ के लिए राकेश धिरवांण की रिपोर्ट
देखिये ये वीडियो मेरा भैजी कू ब्यो








