8 जुलाई को सामने आएगा ‘मिशन मंगल’ का ट्रेलर, जानिए फिल्म में और क्या कुछ है ख़ास

0
1247

अक्षय कुमार की स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हो रही फिल्म ‘मिशन मंगल’ लम्बे समय से चर्चा में है . पिछले दिनों रिलीज हुआ फिल्म का टीजर भी लोगो ने ख़ासा पसंद किया. और इसी बीच ‘मिशन मंगल’ के नए पोस्टर भी आ गया है जिसके साथ इसके ट्रेलर रिलीज की डेट की घोषणा भी कर दी गई है. जल्द ही 18 जुलाई को फिल्म के ट्रेलर को दर्शको के लिए आउट किया जाएगा जिसका दर्शको को बेसब्री से इंतज़ार है. बता दें कि 15 अगस्त को स्वतन्त्रता दिवस के मौके पर रिलीज़ हो रही इस फिल्म में देश की ऐसी सफलता दिखाई जाएगी जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुकी है.

यह भी पढ़े : अपनी अगली फिल्म ‘बोले चुडिया’ में रैपर के किरदार में नज़र आएँगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी,आइये जानते है कुछ और ख़ास बातें

फिल्म में अक्षय एक वैज्ञानिक का किरदार निभा रहे हैं. उनके अलावा इस मिशन मंगल की टीम में विद्या बालन, तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा, शरमन जोशी और कृति नजर आ रही हैं. फिल्म का नया पोस्टर भी अक्षय कुमार ने भी अपने फैंस के लिए शेयर किया , जिसमे उन्होंने लिखा कि एक कहानी, जिसने स्पेस साइंस की परिभाषा ही बदल दी. तो दोस्तों तैयार हो जाइए, 18 जुलाई को रिलीज़ होगा मिशन मंगल का धमाकेदार ट्रेलर

यह भी पढ़े : सलमान खान निकले चार कदम आगे,बॉटल कैप चैलेंज में दिखा नया अंदाज,फैंस को दिया ये जरूरी संदेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here