मॉडर्न पहाड़ी मचा रहे हैं यूट्यूब पर धूम !! आशीष, तरुण का मॉडर्न पहाड़ी मैशअप पार्ट 2 रिलीज़ !!

0
1771
ashish chamoli tarun

लोकगायक किशन महिपाल के यूट्यूब चैनल पर दो मॉडर्न युवाओं का मैशअप पार्ट 2 रिलीज़ हुआ है,इससे पहले भी आशीष चमोली,तरुण पावरी मॉडर्न मैशअप गा चुके हैं जो काफी पसंद किया भी किया गया और 1 मिलियन का आंकड़ा भी छू चुका है।नरेंद्र सिंह नेगी और प्रीतम भरतवाण उत्तराखण्ड संगीत जगत के दो अनमोल रत्न हैं,इन दोनों ही शख्सियतों ने संगीत जगत को अलग ही मुकाम तक पहुँचाया है,पहाड़ की ये सुरीली आवाज देश ही नहीं लगभग पूरे विश्वभर में गूंज चुकी है।

जरूर पढ़ें : हिमालय पुत्र प्रीतम भरतवाण का पदमश्री तक का सफर !! पढ़ें खास रिपोर्ट !!

और अब युवा वर्ग इन दोनों ही लोकगायकों के गीतों को नए अंदाज में पेश कर रहे हैं,बदलते दौर में,बदलते संगीत-प्रेमियों और संगीत की नवीनता को मॉडर्न रूप दिया जा रहा है। गीत भले ही पुराने हों /लोकगीत हों लेकिन जब-जब नई धुन में इन्हें बनाया गया है ,फ्यूजन का रूप दिया गया है इन गीतों की यादें ताजा हो चली हैं।

जरूर पढ़ें VIDEO : मैशअप बनाएगा नाम!! लो जी एक और गढ़वाली मैशअप रिलीज़ !!

चैत्वाली,फ्यूंलड़िया जैसे लोकगीतों को फ्यूजन का रूप नहीं मिलता तो ये गीत पहाड़ की दुर्गम घाटियों तक ही गूंजते रहते। अमित सागर,किशन महिपाल सरीके कलाकारों ने जब इन्हें नए संगीत से सजाया तो ये गीत हर किसी की पसंद बन गए।

जरूर पढ़ें : शास्वत जे पंडित का मैश-अप रिलीज़। आप भी सुनिए ढोल और गिटार का ये मिश्रण ढोलतार !

आशीष चमोली और तरुण पावरी भले ही मॉडर्न लगते हों लेकिन हैं वो पहाड़ी और इसीलिए उन्होंने नाम दिया मॉडर्न पहाड़ी मैशअप। जो आज की युवा पीढ़ी है उन्हें मॉडर्न संगीत पसंद है,ढोल की थाप के साथ गिटार का मिश्रण इस पीढ़ी को पसंद है। गीत लांडा तांदी ,चिठियों का आखर अब ज्यू नी बेल्मोंदा ,ऐजदी भग्यानी , राजुला ,जैसे लोकप्रिय गीतों के साथ ही मेरु कुटुम्भ परिवार रखी राजी खुशि माँ
भजन भी शामिल किया है।

जरूर पढ़ें : किशना की ‘फ्योंली चुनरी’ रिलीज़ ! हिमाचल की वादियों में हुई है शूटिंग।

आशीष चमोली और तरुण के मैशअप पार्ट 2 में Daizy aizy की खूबसूरती की झलक भी देखने को मिले।बेहतरीन वीडियो निर्देशन से पहाड़ की झलक स्क्रीन पर देखने को मिली। किशन महिपाल की छत्र छाया में ये दोनों युवा गायक अपना नाम बना रहे हैं,इस मैशअप को संगीत यमनजीत मंगोली ने दिया है ,निर्देशन एवं संपादन विशु चौहान ने किया है,कैमरा विवेक ने किया है। किशन महिपाल यूट्यूब चैनल पर आप इन दो मॉडर्न युवाओं का मैशअप सुनिए।

जरूर पढ़ें : VIDEO : सीमा पर तैनात एक फौजी की अपनी माँ के नाम चिठ्ठी कैसी होती है? देखिए प्रीतम भरतवाण के इस गीत को !

https://youtu.be/H5NPMIe-o88

अगर आपने पहला भाग नहीं सुना है तो वो भी आपके लिए लिंक के माध्यम से उपलब्ध है।

Pahadi song mashup – 1 (click link)

HILLYWOOD NEWS
RAKESH DHIRAN

RAKESH DHIRWAN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here