VIDEO : मोदी जी जितोण फिर अबकी बार गीत वायरल मोदी सरकार की योजनाओं का किया है बखान !

0
1086
PM MODI

लोकसभा चुनाव की तिथि घोषित होते ही सभी राजनैतिक दल चुनाव की तैयारियों में जुटे है,चुनावी मौसम में कलाकार भी अब अपना दम-ख़म दिखाने लगे हैं, अपने गीतों के माध्यम से अपनी पार्टी का प्रचार- प्रसार करने में कोई हिचक नहीं कर रहे । प्रधानमंत्री मोदी के विकास कार्यों का बखान करता हुआ एक गीत मोदी जी जितोण रिलीज हुआ है जो इस चुनावी मौसम में अपना असर छोड़ सकता है। ढोल दमाऊ एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल पर मोदी जी जितोंण अबकी बार ऑडियो गीत रिलीज़ हुआ हैं।

जरूर पढ़ें : चंद्र सिंह राही के लोकप्रिय गीत हिट वे सुवा को किया रीक्रिएट ! देखें वीडियो में

चुनावी माहौल में हर कोई अपने रंग-ढंग से इसमें हिस्सा लेता है गीतकार भी अपनी रचनाओं के माध्यम से अपने प्रत्याशी को जिताने का पूरा प्रयास करते हैं,उत्तराखण्ड में सोशल साइट्स पर चुनावी रंग छाने लगा है,चुनाव जागरूकता से लेकर अपनी पार्टी का गुणगान सभी गीतों के माध्यम से चुनाव में हथियार के रूप में इस्तेमाल करते है वर्तमान सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का वर्णन करता ये गीत ढोल दमाऊं एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ हुआ है।गीत की रचना विनोद लेखवार ने की है और गीत में आवाज वीरेंद्र चौहान की है।

जरूर पढ़ें : यूट्यूब की सनसनी करिश्मा शाह का नया डीजे मैशअप रिलीज़, साथ में इस बार अरेबिक भाषा का तड़का भी लगाया

युवा संगीतकार आशीष नवल ने इस चुनावी गीत में संगीत दिया है। मोदी सरकार की उपलब्धियों का गीतकार ने गीत में बखूबी वर्णन किया है, वर्तमान सरकार द्वारा किए गए कार्यों को गीत में खास स्थान दिया गया है। चाहे देशहित में लिए गए फैसले हों या जनता को दी गई योजनाओं की सौगात। सभी का गीत में सामंजस्य बिठाकर अच्छी रचना की गई है। उज्ज्वला योजना से लेकर,आयुष्मान योजना,नोटबन्दी,GST जैसे फैसलों की तारीफ़ की गई है। देशहित और देश के दुश्मनो को दिए गए सर्जिकल स्ट्राइक को भी गीत में प्राथमिकता दी गई है। गौरतलब है ऐसे गीतों की भरमार चुनावी दौर में हर बार रहती है ऐसे गीत सुनने को पहले भी मिलते रहे हैं तो इस बार का चुनाव भी इनके बिना अधूरा रह जाता ऐसा कैसे हो सकता है।

जरूर पढ़ें : बामणी 2 गीत की रचना का क्या था उद्देश्य जानना जरुरी है – देखें पलायन पर कटाक्ष – गीत के माध्यम से

इन गीतों का क्या उद्येश्य होता है ये तो सभी जानते हैं लेकिन गीतकारों को भी ध्यान देने वाली बात जरूर रहेगी रचना ऐसी हो जो मात्र चुनावी शोर के साथ ही शांत न हो बल्कि आगे भी गीत याद किये जाते रहें।

आप भी सुनिए ये गीत मोदी जी जितोणा अबकी बार।

आप सभी अपने मत का प्रयोग करने के लिए पूर्ण रूप से स्वतंत्र हैं अपने विवेक के अनुसार स्वेछा से मतदान जरूर करें और देश को शसक्त राष्ट्र बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।
HILLYWOOD NEWS
RAKESH DHIRWAN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here