अपनी अगली फिल्म ‘बोले चुडिया’ में रैपर के किरदार में नज़र आएँगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी,आइये जानते है कुछ और ख़ास बातें

0
1197

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी अगली फिल्म ‘बोले चूड़ियां’ में एक चूड़ी बेचने वाले की किरदार में दिखाई देने वाले हैं। नवाजुद्दीन का किरदार इस फिल्म में कही ज्यादा दिलचस्प होने वाला है।
दरअसल, नवाजुद्दीन चूड़ी विक्रेता के रूप में गांव की लड़कियों संग रोमांस करते हुए एक रैप गीत पर परफॉर्म करते नजर आएंगे। इसे देखकर लगता है कि नवाजुद्दीन इस फिल्म के साथ अपनी छवि बदलने को बिल्कुल तैयार हैं।

यह भी पढ़ेसलमान खान निकले चार कदम आगे,बॉटल कैप चैलेंज में दिखा नया अंदाज,फैंस को दिया ये जरूरी संदेश

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता इस अभिनेता ने बॉलीवुड में अपने लंबे संघर्ष के बाद अनुराग कश्यप के ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में फैजल के किरदार को बखूबी निभाकर दर्शको के दिल में राज़ किया और इसके बाद उनकी हालिया फिल्में जैसे कि ‘मंटो’, ‘ठाकरे’और ‘फोटोग्राफ’ में शानदार अभिनय के बाद शायद अब उन्हें यह लगता है कि अपनी छवि से उन्हें एक छोटा सा ब्रेक लेने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ेक्या प्रेग्नेंट हैं स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा की वाइफ? आ रही हैं ऐसी रिपोर्ट्स

फिल्म के टाइटल सॉन्ग ‘स्वैगी चूड़ियां’ में अपने रैप के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “मैं एक गायक नहीं हूं, लेकिन मुझे कहना पड़ेगा कि एक गीत को रैप करने का अनुभव बिल्कुल अलग है हां, मैंने गीत के बोल को सीखा और इसका अभ्यास किया, लेकिन कहीं न कहीं यह संगीत निर्देशक ही थे जिन्होंने इस परफॉर्मेंस को मुझसे निकाला ”
फिल्म में नवाज इस रैप गीत को गाते हुए चूड़ियां बेचते नजर आएंगे

बता दें की फिल्म में नवाजुद्दीन के अपोजिट तमन्ना भाटिया होंगी। पहले खबर थी कि फिल्म में मौनी रॉय को कास्ट किया जायेगा, लेकिन निर्माताओं के साथ कुछ असहमति के कारण अब फिल्म में तमन्ना भाटिया काम करेंगी। उत्तर प्रदेश के बैकग्राउंड में बनी यह फिल्म एक चूड़ी बेचने वाले की लव स्टोरी है। इस फिल्म के जरिये शम्स सिद्दीकी अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here