NEET UG 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला

0
92
NEET UG 2026 exam cancelled, big decision of NTA after paper leak controversy

देशभर में चर्चा का विषय बने NEET (UG) 2026 पेपर लीक मामले के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बड़ा फैसला लेते हुए परीक्षा रद्द कर दी है। यह परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित हुई थी, जिसमें करीब 22.79 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा रद्द होने की खबर के बाद छात्रों और अभिभावकों में चिंता और नाराजगी दोनों देखने को मिल रही है।

ये भी पड़े : Himachal Bus Accident: हिमाचल में भूस्खलन की चपेट में आई बस, एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत।

NTA के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने मंगलवार को कहा कि परीक्षा प्रक्रिया में हुई गड़बड़ी के लिए एजेंसी जिम्मेदारी लेती है। उन्होंने बताया कि छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए परीक्षा दोबारा कराने का निर्णय लिया गया है। नई परीक्षा तारीख की घोषणा अगले 6 से 8 दिनों के भीतर की जाएगी।

पेपर लीक के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए केंद्र सरकार ने मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी है। CBI ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि पेपर लीक किस स्तर पर हुआ और इसके पीछे कौन लोग शामिल थे।

NTA की ओर से जारी बयान में कहा गया कि भारत सरकार की मंजूरी मिलने के बाद ही परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया। एजेंसी ने भरोसा दिलाया कि अगली परीक्षा पूरी पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था के साथ आयोजित की जाएगी ताकि छात्रों का विश्वास बहाल किया जा सके।

ये भी पड़े : Baal Mithai – अल्मोड़ा से शुरू हुई वो मिठास, जो पूरे भारत में फैली”

वहीं, इस पूरे विवाद को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। दिल्ली में जब शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मीडिया ने सवाल पूछे तो वे बिना कोई जवाब दिए वहां से निकल गए। इसके बाद विपक्ष ने सरकार पर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है।

देशभर के लाखों छात्र अब नई परीक्षा तारीख का इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी #NEETReExam और #NEET2026Cancel जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं।