बॉयफ्रेंड की वजह से डिप्रेशन में चली गयी थी नेहा ककड़, बिग बॉस 13 में कर सकता है एंट्री हिमांश कोहली

0
1603

बिग बॉस 13 को लेकर आजकल खूब चर्चाएं चल रही है। आये दिन कुछ न कुछ अपडेट बिग बॉस के सेट से आती रहती है। थीम से लेकर सेट की सिफ्टिंग तक और लगातार स्टार की एंट्री को लेकर कई नाम सामने आये है। जरीन खान, करण पटेल, मेघना मलिक, और सीआईडी के दयानन्द सेठी के बाद अब एक और नाम सामने आया है। सूत्रों से पता चला है कि नेहा ककर का दिल तोड़ने वाले हिमांश कोहली भी शो का हिस्सा हो सकते हैं।

2014 में आयी ‘यारियां’ फिल्म से हिमांश कोहली ने डेब्यू किया था जिसके बाद ‘जीना इसी का नाम है’ और रांची डायरीज जैसी कई फिल्मो में नजर आये। हालाँकि वह लाइम लाइट में नेहा ककड़ की वजह से आये थे। लेकिन कुछ समय पहले इन दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

जानिए बॉलीवुड स्टार रणबीर सिंह ने क्यों किये क्रिकेट के भगवान सचिन पर डेढ़ लाख से भी ज्यादा खर्च

इसके बाद नेहा ककड़ कई बार अपने दिल का दर्द सोशल मिडिया और लाइव इवेंट के दौरान बयां कर चुकी हैं। यह यहां तक की वह एक रियलिटी शो के दौरान फूट फूट कर रोने भी लगी थी। इसके साथ ही नेहा डिप्रेशन में भी चली गयी थी। जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर भी दी थी।

One Plus 7 की भारत में पहली सेल, जानिए कहाँ और कैसे खरीद पाएंगे

हिमांश कोहली को बिग बॉस के लिए अप्रोच किया गया है अगर ऐसा हुआ तो इतना जरूर है कि नेहा और हिमांश से जुड़ीं कई बातों का खुलासा बिग बॉस 13 में हो सकता है।

यह भी पढ़े
जानिए बॉलीवुड स्टार रणबीर सिंह ने क्यों किये क्रिकेट के भगवान सचिन पर डेढ़ लाख से भी ज्यादा खर्च

अशोक नेगी की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here