बड़े पर्दे पर छा रही उत्तराखंड की नेहा सोलंकी

0
2086

Neha Solanki

उत्तराखंड में हुनर की कमी नही है।यहां जे युवा अपने अंदर कुछ नया करने का जोश लिए घूमते है। अब वो दौर नही जिसमे लड़कियों को रोका जाता था और छोटी उम्र में उनकी शादिया कर दी जाती थी, बल्कि अब दौर वो आ गया है जहां पर लड़किया लड़को से आगे है। ऐसे में हमारे उत्तराखंड की लड़कियां कैसे पीछे रह सकती है। हर क्षेत्र में पहचान बनाने वाली उत्तराखंड की लडकिया अब फ़िल्म जगत में भी अपनी पहचान बना रही है। फ़िल्म जगत में उभरता व चमकता चेहरा बन रही है हल्द्वानी की नेहा सोलंकी।

Neha Solanki

टेस्ट मैच में छायी टीम इंडिया, कोहली की कप्तानी की हो रही तारीफ़े

नेहा सोलंकी का जन्म 25 दिसम्बर 1998 में हल्द्वानी में हुआ। बचपन से ही एक्टिंग के प्रति नेहा का खासा रुझान रहा।वो स्कूल की कई अभिनय प्रतियोगिताओ में प्रतिभाग करती आई है। बचपन से एक्टिंग ले शौक को कभी उसने छोड़ा नही और पढ़ाई पूरी करने के बाद एक्टिंग में अपना हुनर आजमाने वो मुम्बई चली गयी। हल्द्वानी से होटल मैनजमेंट डिप्लोमा कर चुकी नेहा जब मुम्बई पहुँची तो उन्होंने कई परिश्रम के बाद टीवी शो में काम मिलना शुरू हुआ। नेहा का मासूम चेहरा लोगो की काफी पसंद बना जी टीवी के सेठजी सीरियल से नेहा ने अपने करियर की शुरुआत की,जिसके बाद नेहा ने कभी भी मुड़के पीछे नही देखा ।इसके बाद उन्हें कई सीरीयल मिलना शुरू हो गए साथ ही नेहा मॉडलिंग भी करती है। फ्लिपकार्ट, पेपे जीन्स सहित वो काफी विज्ञापनों में भी काम कर चुकी है।

Neha Solanki

अब आपको देखने को मिलेगी पहाड़ी बार्बी “जुन्याली” डॉल, पढ़ें रिपोर्ट

आपको बता दें कि बहुत जल्द नेहा दक्षिण भारत की एक फ़िल्म “90 एल एम” में मुख्य भूमिका में नजर आएगी।नेहा का हुनर क़ाबिले तारीफ है। कई कठिन स्थितियों का सामना कर नेहा ने आज यह मुकाम हासिल किया है।साथ ही नेहा की काफी सरहाना की जा रही है।

सीमा रावत की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here