उत्तराखंड की रहस्यमयी लोककथा पर आधारित नया वीडियो गीत “झंवरी” हुआ रिलीज

0
162
New video song “Jhanwari” based on the mysterious folk tale of Uttarakhand released

उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, रहस्य और पहाड़ी भावनाओं को दर्शाता नया वीडियो गीत “झंवरी” अब रिलीज हो चुका है। इस शानदार गीत को रिलीज किया है लोकप्रिय यूट्यूब चैनल Hungry Gadwali ने। गीत को अपनी मधुर आवाज़ दी है उत्तराखंड के प्रसिद्ध गायक दर्शन फर्शवान ने, जिनकी गायकी पहले भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बना चुकी है।

देहरादून में गूंजा मां सुरकंडा का जयकारा, गढ़वाली फीचर फिल्म ‘मां सुरकंडा’ का पहला शो रहा हाउसफुल

गीत की कहानी बेहद रोचक और रहस्यमयी है। इसमें दिखाया गया है कि एक युवक पहाड़ों की शांत वादियों में घूमने आता है और अनजाने में एक ऐसे जंगल में पहुंच जाता है, जहां जाने पर प्रतिबंध होता है। वहां कुछ रहस्यमयी लोग उसे बुलाते हैं और वह अलग भेष में उनके बीच पहुंच जाता है। धीरे-धीरे उसे एहसास होता है कि वह आंछरियों की दुनिया में आ चुका है। कहानी आगे बढ़ती है और अंत में उसका भ्रम टूट जाता है, लेकिन तब तक आंछरियां उसे अपने साथ ले जाती हैं। यह पूरी प्रस्तुति उत्तराखंड की लोककथाओं और रहस्य से जुड़ी मान्यताओं को खूबसूरती से दर्शाती है।

Traas Garhwali Song – शानदार अभिनय और गीत ने दर्शकों को किया सोचने पर मजबूर।

गीत में उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों और जंगलों को बेहद शानदार तरीके से फिल्माया गया है, जो दर्शकों को एक अलग ही दुनिया का अनुभव कराता है। वीडियो में Hungry Gadwali और प्रिया ढापा की जोड़ी नजर आ रही है, जिन्होंने अपने अभिनय से कहानी को जीवंत बना दिया है।

Garhwali Video : सांवरी विडियो सोंग रिलीज़, सोशल मीडिया में वायरल

गीत के बोल और कंपोजिशन LB Shivam Bhatt ने तैयार किए हैं, जबकि संगीत Ashwajeet Singh ने दिया है। वीडियो की सिनेमैटोग्राफी और DOP का काम Crab Bawa और Rohit Uniyal ने संभाला है। मेकअप Sakshi Rawat द्वारा किया गया है। वहीं मैनेजमेंट की जिम्मेदारी Pahadii Brothers Seva और Abhi Kant ने निभाई है।

Priyanka Meher का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, दिखा हॉट अंदाज।

निर्माता Hungry Gadwali द्वारा प्रस्तुत यह गीत उत्तराखंडी संस्कृति, लोककथाओं और पहाड़ी संगीत प्रेमियों के लिए एक खास तोहफा माना जा रहा है। रिलीज के बाद से ही दर्शकों का इसे शानदार प्यार मिल रहा है।