न्यूज़ीलैंड और पाकिस्तान का कड़ा मुकाबला आज, जानें कब और कहाँ देखें मैच

0
1378

आईसीसी विश्व कप-2019 में अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए पाकिस्तानी क्रिके टीम को अगले मैच में बुधवार को एजबेस्टन में न्यूजीलैंड का सामना करना होगा। पाकिस्तान इस स्थिति में है कि उसके लिए इस टूर्नामेंट में अब हर ‘मैच करो या मरो’ की लड़ाई है। अंतिम-4 में जाने के लिए पाकिस्तान को अब अपने सभी मैच जीतने ही होंगे। उसने अभी तक दो मैच जीते हैं और दोनों बड़ी टीमों- इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीते हैं।

यह भी पढ़े सनका मेरी सनकोनिया गढ़वाली गीत हुआ रिलीज़, विजय भारती और दिव्या नेगी की जोड़ी रंग लाई

पिछले मैच में पाकिस्तान ने हैरिस सोहेल को मौका दिया था और उन्होंने मौका का पूरा फायदा उठाते हुए बेहतरीन अर्धशतक जमाया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ भी सोहेल से यही उम्मीद होगी। पाकिस्तान की सबसे बड़ी चिंता उसकी फील्डिंग है। यहां एकदम सुधार की उम्मीद बेमानी होगी लेकिन पाकिस्तान की कोशिश होगी की वह फील्डिंग के बेसिक्स मजबूत कर कुछ लाभ तो उठाए।

यह भी पढ़े बंगाल की अभिनेत्री” नुसरत जहां”ने ली सांसद पद की शपथ, शादी के बाद पहली बार लोकसभा पहुंचीं

वहीं, अगर न्यूजीलैंड की बात की जाए तो टीम पूरी तरह से संतुलित है और कहीं से भी वापसी करने का दम रखती है। वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरुआत में ही दो विकेट जल्दी खोने के बाद कप्तान केन विलियमसन और अनुभवी रॉस टेलर ने टीम को संभाला था। विलियमसन अभी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और पाकिस्तानी गेंदबाजी के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द होंगे। वहीं कोलिन डी ग्रैंडहोम, लॉकी फग्यूर्सन भी नीचे बड़ा शॉट लगा सकते हैं।

यह भी पढ़े केन विलियमसन के नाबाद शतक की मदद से नूज़ीलैण्ड ने दक्षिण अफ्रीका को 4 विकेट से हराया

जानिए, कब-कहां-कैसे देखें न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान
– न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच मैच एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा।
– न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच मैच 26 जून को भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे खेला जाएगा।
– न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्टस 1 एचडी और स्टार स्पोर्टस 1 पर देखा जा सकता है।
– न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़े केन विलियमसन के नाबाद शतक की मदद से नूज़ीलैण्ड ने दक्षिण अफ्रीका को 4 विकेट से हराया

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

न्यूजीलैंड : केन विलियमसन (कप्तान), टॉम ब्लंडल, ट्रेंट बोल्ट, कोलिन डि ग्रैंडहोम, लॉकी फग्यूर्सन, मार्टिन गप्टिल, टॉम लाथम, कोलिन मनुरो, जिम्मी नीशाम, हेनरी निकोलस, मिशेल सैंटनर, ईश सोढी, टिम साउदी, रॉस टेलर।

पाकिस्तान : सरफराज अहमद (कप्तान/विकेटकीपर), फखर जमां, इमाम-उल-हक, बाबर आजम, आसिफ अली, शोएब मलिक, मोहम्मद हफीज, हैरिस सोहेल, शादाब खान, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, हसन अली, मोहम्मद हसनेन, वहाब रियाज, मोहम्मद आमिर।

यह भी पढ़े बॉलीवुड स्टार बिग बी ने 14 मिनट लंबे एक टेक को एक ही शॉट में किया पूरा : Shooking

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here