न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला, पहला झटका मार्टिन गप्टिल के रूप में

0
917

आईसीसी विश्व कप का 33वां मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीता और पाकिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। आउटफील्ड गीली होने के कारण टॉस में देरी हुई। फिलहाल अभी तक ओवरों में कटौती नहीं हुई है। मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाना है। पाकिस्तान के लिए यह करो या मरो वाला मुकाबला होगा। वहीं न्यूजीलैंड एक और जीत के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगा। पाकिस्तान ने पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराया था, जबकि न्यूजीलैंड ने करीबी मुकाबले में वेस्टइंडीज को मात दी थी।

बॉलीवुड के बादशाह “शाहरुख” हुए इमोशनल, इंडस्ट्री में 27 साल पूरे होने पे बोले -‘यहां आधी जिंदगी बिता दी’

मार्टिन गप्टिल और कोलिन मुनरो पारी के आगाज के लिए उतरे और पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद आमिर ने किया पहला ओवर। पाकिस्तान को पहली सफलता मिली मार्टिन गप्टिल के रूप में। अब कैन विलिएमसन क्रीज़ पर खेलने आये है। ताजा जानकारी के मुताबिक अभी तक न्यूजीलैंड 24 रन बनाये हैं 1 विकेट के नुकसान पर।

मोदी ने किया रांची में योग, कहा हमेशा से संस्कृति का हिस्सा है योग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here