वीडियो :निधि राणा का मैश-अप रिलीज़, पहली बार कैन भरमाई गीत भी हुआ शामिल। देखें आप भी !

0
1769
nidhi rana

मैशअप के दौर में प्रतिस्पर्धा की होड़ लगी हुई है हर कोई गायक अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास कर रहे हैं और दौड़ में सबसे आगे रहना चाहते हैं लेकिन सबसे बड़ी चुनौती उनके लिए ये साबित हो रही है,चर्चित लोकगीतों को फिर से गाना और उनके साथ न्याय करना? पुराने सुपरहिट गानों को एक ही गीतमाला में सुनना दर्शकों की पहली पसंद बन चुका है। संस्कृति की धरोहर ‘लोकगीत’ जिन्हें जनता भूल चुकी थी उन्हीं को नई आवाज और नई धुन में बनाना सभी के मन को भा रहा है।

जरूर पढ़ें : इन गढ़वाली गीतों की रही 2018 में धूम, जानें कौन कौन शामिल हुआ टॉप 10 में।

लोक-गायिका निधि राणा रविवार के दिन को शानदार बनाने के लिए संगीत-प्रेमियों के लिए मैशअप लेकर आई हैं,हाल ही में उनका वीडियो गीत ये बुढ़्या कू ब्यौ च रिलीज़ हुआ था जिसे दर्शकों ने खूब सराहा,निधि राणा के मैशअप में कैन भरमाई और बौ सुरेला जैसे गीत शामिल हैं उन्होंने मैश-अप के जरिए सुरतु भेना गीत फिर से सुनने को मिलेगा जोकि उनका गाया हुआ गीत है।
निधि राणा ने मैश-अप में पिछले वर्ष का लोकप्रिय गीत कैन भरमाई सहित बौ सुरेला,हे रूडी,कमली बाँद,मैणि,सुरतु भैना गीत शामिल किए हैं,इनमें संगीत संजय राणा ने दिया।मैशअप को प्रमोशनल वीडियो रूप में तैयार किया गया है जिसमें निर्देशन और छायांकन युवी युद्धवीर नेगी ने किया है। वीडियो में निधि राणा के साथ राखी नेगी,पिंकी सपना,ममता भी ताल पर थिरकती नजर आई।

जरूर पढ़ें : दर्शन फर्स्वाण की जौ की हरियाली सभी देवों तें समर्पित : वीडियो रिलीज़

निधि राणा के गीतों का चयन शानदार रहा और नए और पुराने सुपरहिट गीतों को एक ही गीतमाला में पिरो दिया,निर्देशन एवं छायांकन में युवी नेगी ने शानदार काम किया है ,रिलीज़ हुए अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है इसलिए फिल्हाल इसे दर्शकों के हवाले कर रहे हैं।गायन /संगीत की दृष्टि से शानदार मैशअप तैयार किया गया है वहीँ निर्देशक ने अपनी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कलाकारों सहित निधि राणा को भी पारम्परिक वेश-भूषा में दिखाया जो उनकी संस्कृति के प्रति -समर्पण भाव को दिखाता है। वीडियो को पहाड़ों की रानी मसूरी के पर्यटक स्थल GEORGE EVEREST PEAK पर फिल्माया गया है।

जरूर पढ़ें : VIDEO : सीमा पर तैनात एक फौजी की अपनी माँ के नाम चिठ्ठी कैसी होती है? देखिए प्रीतम भरतवाण के इस गीत को !

HILLYWOOD NEWS
RAKESH DHIRWAN

VIDEO :NIDHI RANA MASHUP

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here