अब पंजाबी गाने पर ठुमके लगाती दिखीं मोनालिसा, वीडियो वायरल

0
879

Monalisa

भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस ऐक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) अपनी एक्टिंग से कहीं ज्यादा अपने ग्लैमरस फोटो और वीडियो को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। मोनालिसा को भोजपुरी इंडस्ट्री की एक फैशनेबल ऐक्ट्रेस के तौर पर जाना जाता है। इतना ही नहीं वह एक सोशल मीडिया लवर हैं जो फैन्स के बीच अपनी तस्वीरें और विडियो शेयर करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर मोनालिसा की वीडियो को खूब देखा जाता है। इसी बीच मोनालिस ने बॉलीवुड गानों पर ठुमके लगाने के बाद अब वह पंजाबी गाने पर भांगड़ा कर फैंस दीवाना कर दिया है। मोनालिसा का एक पंजाबी डांस वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।
मोना ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने डांस पार्टनर के साथ पंजाबी हिट गाना ‘नंबर तेनू देखिया’ पर ताल मिलाती नजर आ रही हैं। मोनालिसा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए गाने के बोल लिखे और एक्टर मानव को टैग भी किया है।

Monalisa

युवराज सिंह ने संन्यास की बात को लेकर किया खुलासा, जानें

बता दें कि भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने भोजपुरी दुनिया के साथ ही हिंदी फिल्मों और सीरिल्स में भी जबरदस्त पहचान बनाई है। उन्होंने अब तक ‘मनी है तो हनी है’, ‘सरकार राज’, ‘गंगा पुत्र’ और ‘काफिला’ जैसी कई बॉलीवुड फिल्में की हैं। फिल्मों से अलग उन्होंने कलर्स टीवी पर आने वाले शो ‘बिग बॉस 10’ (Big Boss 10) के जरिए भी खूब पहचान बनाई। इन दिनों वह सीरियल ‘नजर’ में डायन के किरदार में नजर आ रही हैं।

उत्तराखंड की साक्षी दिखेंगी अन्तराष्ट्रीय विलचेयर बॉस्केट बॉल में

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here