30 मई को उत्तराखण्ड बोर्ड दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट एक ही दिन निकलेगा ! नौनिहालों का तय होगा भविष्य !

0
800
uk board result

उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडियट का रिजल्ट 30 मई को जारी करेगा।बोर्ड ऑफिस में बैठक के बाद सचिव डॉ नीता तिवारी ने तिथि का ऐलान किया। इस बार करीब 2.5 लाख से अधिक छात्रों ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा दी है। उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 30 मई को सुबह 10:30 बजे जारी किया जाएगा।

उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं एक मार्च से शुरू होकर 26 मार्च तक चली थी। इस बार कक्षा 10 की परीक्षा के लिए 149927 और कक्षा 12 की परीक्षा के लिए 124867 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uaresults.nic.in पर चेक किए जा सकेंगे।

जरूर पढ़ें : किशना की ‘जय देवी नंदुला’ में सुनिए मां नंदा के जन्म से राजजात तक की कहानी !

पिछले वर्ष 10वीं में 74.57 प्रतिशत और 12वीं में 78.9 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे। 12वीं में लड़कियों ने बाजी मारी थी। लड़कियों का पास प्रतिशत 82.83 फीसदी रहा था जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 75.3 प्रतिशत रहा था। 10वीं में पास होने वाले छात्रों का प्रतिशत 68.96 और छात्राओं का प्रतिशत 80 रहा था। 12वीं में 98.40 प्रतिशत अंकों के साथ दिव्यांशी राज ने और 10वीं में 98.40 प्रतिशत अंकों के साथ काजल प्रजापति ने टॉप किया था।

जरूर पढ़ें : बल हम तो सैर में रहते हैं , पर कैसे रहते हैं ये इन्होंने बताया !

अधिक जानकारी के लिए जुड़े रहिए हिलीवुड न्यूज़ के साथ। देश के भविष्य को रिजल्ट की अग्रिम शुभकामनाएं ,सभी विद्यार्थयों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं।

Hillywood News
Rakesh Dhirwan

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here