Street Dancer
वरुण धवन (Varun Dhawan) और श्रद्धा कपूर (Shardha Kapoor) की फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ (Street Dancer 3D) बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म ने अपने रिलीज तीसरे दिन भी बेहतर कमाई के आंकड़े दर्ज किये हैं। इस फिल्म ने पहले दिन जहां 10.26 करोड़ कमाए थे वहीं दूसरे दिन 23.47 करोड़ का कलेक्शन किया है। अब खबरों की मानें तो फिल्म ने अपने तीसरे दिन यानि 26 जनवरी के अवसर पर अच्छा खासा कलेक्शन किया है। ऐसे में फिल्म ने तीन दिनों में लगभग 49 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
कुशाल पंजाबी के बाद टेलीविज़न की मश्हूर सेज़ल ने की आत्महत्या
बॉक्स ऑफिस इंडिया (Box Office India) के अनुसार, स्ट्रीट डांसर-3 ने 26 जनवरी यानि गणतंत्र दिवस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। फिल्म ने अपने तीसरे दिन 16-17 करोड़ कमाएं हैं। हालांकि रिपोर्ट के अनुसार, इसकी कमाई थोड़ा और बेहतर हो सकता था। सामूहिक अवकाश होने की वजह से और रविवार की तुलना में इसकी कमाई और भी हो सकती थी।
Street Dancer
आपको बता दें कि ट्रेड एनालिस्ट गिरिष जौहर ने हिन्दुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा था, ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ के ट्रेलर और गाने को बेहद अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। यह फिल्म यूथ को ज्यादा टारगेट करती है। यह एक टिपिकल मसाला पॉपकॉर्न फिल्म है।
टीवी रियलिटी का पॉपुलर शो बिग बॉस 13 के अंदर हुआ फिर से असीम और सिद्धार्थ के बीच हुई लड़ाई
बता दें कि ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ के साथ कंगना रनौत की फिल्म ‘पंगा’ भी रिलीज हुई है। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ तमिलरॉकर्स वेबसाइट पर लीक हुई है। बता दें कि ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ के साथ रिलीज हुई कंगना रनौत की फिल्म ‘पंगा’ भी ऑनलाइन लीक हो गई है। पिछले कुछ समय से तमिलरॉकर्स में फिल्में लीक होने की वजह से फिल्म के निर्माता काफी सेक्योरिटी रखते हैं, लेकिन फिर भी इस साइट पर फिल्में लीक हो ही जाती हैं।




