चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, दो दिन में 4 लाख पंहुचा आकड़ा

0
152

चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 20 मार्च से शुरू हो चुकी है। पहले ही दिन ऑनलाइन पंजीकरण की संख्या 1.65 लाख से अधिक रही, जबकि दूसरे दिन यह आंकड़ा करीब 4 लाख तक पहुँच चुका है। वर्तमान में कुल 3.81 लाख लोग पंजीकरण करवा चुके हैं। सबसे ज्यादा पंजीकरण केदारनाथ धाम के लिए हुए हैं। इस वर्ष 30 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ चारधाम यात्रा की शुरुआत होगी। इसके बाद 2 मई को केदारनाथ और 4 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, तापमान पहुंचा 32 डिग्री तक

यह भी पढ़ें:  UKSSSC ने भर्ती परीक्षा का परिणाम किया घोषित, ऐसे चेक करें

चारधाम यात्रा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। हालांकि, हाल ही में मौसम में बदलाव के कारण भारी बर्फबारी हुई थी, जिसके बाद बर्फ हटाने का कार्य तेज़ी से शुरू किया गया था। बढ़ती ठंड के चलते मजदूरों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। अब यात्रा के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं और पंजीकरण की प्रक्रिया भी बड़े पैमाने पर जारी है। पंजीकरण के लिए आधार संख्या को अनिवार्य किया गया है। अगर एक ही आईडी से छह लोगों का पंजीकरण करना है, तो सभी का आधार जरूरी होगा। इसके बाद आधार से लिंक किए गए मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त होने पर ही पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी होगी।

यह भी पढ़ें :पहाड़ी को सलाम: गौ माता,भू कानून को लेकर पौड़ी से केदारनाथ तक दंडवत यात्रा।

चारधाम यात्रा की तारीखें नजदीक हैं, लेकिन बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति में अध्यक्ष पद का मामला अभी तक अनसुलझा है। राज्य सरकार ने अभी तक नए अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं की है। गौरतलब है कि बीकेटीसी के अधीन 47 मंदिर आते हैं, जिनमें बद्रीनाथ और केदारनाथ समेत कई प्रमुख मंदिर शामिल हैं। इन मंदिरों में दर्शन, पूजा-पाठ सहित अन्य व्यवस्थाओं का संचालन बीकेटीसी करता है।