पहाड़ से जुडी कहानी ”पहाड़ कालिंग 2” दिल को छू लेगी

0
1073

Pahad Calling 2

Pahad Calling 2 : उत्तराखंड में वैसे तो हुनर की कमी नहीं, लेकिन जो हुनरबाज़ होते हैं या फिर जो अपनी संस्कृति को आगे ले जा सकते है वो ज्यादातर पहाड़ को छोड़कर शहर की तरफ रुख़ कर लेते है | हम ऐसे युवाओ के लिए बड़ी आसानी से बोल देते है की ये पहाड़ी पहाड़ को छोड़कर शहर में आ गए है या पलायन कर गए है लेकिन उन युवाओ का दर्द भला कौन सुने की वो क्यों अपने पहाड़ को छोड़ कर शहर में आ बसे हैं।

Pahad Calling 2

Sunny Leone बनीं सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली सिलेब्रिटी

उन युवाओ के मन की पीड़ा पर आधारित विजय आर्यन चैनल से एक शार्ट मूवी ”पहाड़ कालिंग 2” रिलीज़ हुई हैं | जिसे लिखा और डायरेक्ट किया हैं विजय आर्यन ने तथा अभिनय किया विजय आर्यन, दीपक नेगी व माधव भट्ट ने, साथ ही कैमरा वर्क किया है मीत सिंह सोनतियाल ने।

Tik Tok Waliye : टीम टोर्नेडो का नया गीत टिक-टॉक वालिये, देखें ये रिपोर्ट

यह एक ऐसे लड़के की कहानी है, जो बचपन से इंजीनियर बनने का ख्वाब देखता हैं, किन्तु पहाड़ में होने वाली असुविधाओं के कारण पढ़ाई के लिए और कुछ बनने के लिए उसे शहर जाना पड़ता है | शहर में जाने के बाद भी उसके दिल में पहाड़ के प्रति प्यार कम नहीं होता | पहाड़ो में जितनी ख़ूबसूरती है उससे कई ज्यादा कठिनाइयाँ भी है | अक्सर युवा पहाड़ो में होने वाली कठिनाइयों के कारण रोजगार के लिए शहर की तरफ निकल पड़ते है, लेकिन शहर में जा कर वो फंस से जाते है व चाहकर भी फिर वापस नहीं जा पाते| इन सब कठिनाइयों का विवरण विजय आर्यन ने बड़ी ख़ूबसूरती व भावनात्मक रूप से इस कहानी में किया है।

Tik Tok Waliye : टीम टोर्नेडो का नया गीत टिक-टॉक वालिये, देखें ये रिपोर्ट

Pahad Calling 2

यह कहानी जितनी भावुकता से भरी है उससे कई ज्यादा इसमें संदेश छुपे है, उन लोगो के लिए जो बिना पहाड़ो के बारे में जाने पहाड़ी युवाओ को बार बार कहते फिरते है की वो पहाड़ो को छोड़कर शहर आ गए है | साथ ही उनके लिए भी ये संदेश है जो पहाड़ की मुसीबतो के बारे में न सोचकर शहर में आ बसते है और ध्यान देने योग्य बात जो इसमें कहि गयी है कि ”अगर सब पहाड़ो की परिस्थितयों को देख कर शहर की तरफ बढ़ने लगेंगे तो उन पहाड़ो की समस्याओ के बारे में कौन सोचेगा”

Garhwali Video : जीजा पटाना चाहता था छोटी स्याली उदिना को, फिर जो हुआ देखें इस विडीयो में

अंत में इस कहानी में ये भी दर्शाया गया है की जिनके दिलो में पहाड़ो के प्रति प्यार होता है उन्हें पहाड़ो का प्यार वापस खिंच ही लाता है| इस कहानी को विजय आर्यन ने बड़े प्यार और भावनात्मक रूप से दर्शाया और दर्शको ने उनके इस कार्य को काफी सराहा भी है | ऐसे कलाकार उत्तराखंड का नाम हमेशा ही ऊँचा करते हैं| ऐसे कलाकारों की युवाओ की कही न कही हमारे उत्तराखंड को भी जरुरत है | ऐसे युवाओ को सबका साथ व प्यार जरूर मिलना चाहिए |

ये पहाड़ हमारी धरोहर है, अगर यंहा पर कठिनाइयां है तो सुधार भी हम ही कर सकते हैं|

जय उत्तराखंड |

आप भी देखें इस मार्मिक कहानी को।

सीमा रावत की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here