पहाड़ के युवा गायक अबैकु दाई ने गढ़देशी वीरों को समर्पित किया अपना गीत !!नमन वीर जवानों को !!

0
906
abeeku dai

देश की रक्षा की खातिर दिन रात सीमा पर तैनात रहने वाले वीर जवानों के अदम्य साहस,वीरता से सभी परिचित हैं,मातृभूमि की खातिर एक जवान अपनी जान की परवाह किये बिना देश के दुश्मनों को सीमा पर धूल चटाते हैं,लेकिन जब दुश्मन सामने से लड़ने की हिम्मत नहीं कर पाते तो कायरनी हरकत करते रहते हैं ,लगातार देश की सीमा में प्रवेश करने का दुस्साहस करते हैं।बीते माह पूरा देश ऐसी ही कायराना हमले के दौरान शोक में डूबा हुआ था हर जगह गम और आक्रोश का माहौल था,देश ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले में देश ने 41 crpf जवान खोए थे जवाबी कार्यवाही में देवभूमि के मेजर विभूति ढोंढियाल भी शहीद हो गए थे और वहीँ बम डिफ्यूज करते हुए देहरादून के ही लाल मेजर चित्रेश बिष्ट भी शहीद हो गए।

जरूर पढ़ें : पहाड़ की आवाज नेगी जी ने चुनावी मौसम में छेड़े सुर !! गाया अपना ही गीत ‘ ऐगे फिर चुनौ ऐगे ‘ !! सुनिए आप भी !

देश भर में फरवरी का माह ग़मगीन रहा,हर दिन कसमकश भरा रहा न जाने कब कौनसी बुरी खबर आ जाए,एक साथ इतने वीरों की शहादत से देश भर की आँखें नम हो गई लेकिन दिल में दुश्मनों के प्रति आक्रोश बढ़ गया, और युद्ध जैसी स्थिति होने को आ गई।लेकिन सैन्य बलों ने सूझबूझ का कार्य दिखाते हुए इस बार हवा से ही दुश्मनों के किले ध्वस्त कर दिए।

जरूर पढ़ें : पीएम मोदी के भाषण ‘सौगंध मुझे इस मिट्टी की देश नहीं मिटने दूंगा’ को लता मंगेशकर ने अपनी आवाज में किया रिकॉर्ड!! सुनें आप भी

उत्तराखण्ड के युवा गायक अबेकु दाई ने गढ्देशी वीर जवानों को अपना गीत समर्पित किया है ,गीत के बोल अबेकु दाई ने ही लिखे हैं।देश के प्रति सम्मान,इस युवा गीतकार ने शौर्य, पराकर्म की कहानी को बखूबी अपनी कलम से आवाज दी है ।देश की रक्षा का फर्ज एक जवान का सबसे बड़ा फर्ज होता है और देश के सपूतों ने ये फर्ज अपनी अंतिम साँस तक निभाया और हँसते हँसते देश के लिए कुर्बान हो गए,और तिरंगा ओढ़कर गहरी नींद में सो गए।

जरूर पढ़ें : 2019 में अब तक इन गीतों की रही है धूम !! जानें कौन हैं गढ़वाली ,कुमांउनी ,जौनसारी टॉप 5 गीत !!पढ़ें रिपोर्ट

बहुत मुश्किलों भरा होता है एक जवान का जीवन और नमन है उन माताओं को जो एक वीर को जन्म देती हैं और गर्व से अपने लाल को सीमा पर तैनाती के लिए भेज देते हैं ,धन्य हैं वो पिता जिन्होंने ऐसे साहसी वीरों को देश के लिए समर्पण भाव सिखाया। देश के अभिमान को बढ़ाने वाले वीर जवान सदैव अमर रहेंगे। जब भी वीरता ,साहस और पराक्रम की कहानी कोई सुनाएगा तो इन जवानों की कहानी जरूर सुनाई देगी।उत्तराखण्ड वीरों की भूमि है और चार धाम होने के साथ अब सैनिक धाम के नाम से भी उत्तराखण्ड जाना जाएगा। जैसी विषमताओं में पहाड़ का जीवन गुजरता है उससे हर गाँव हर घर से एक लाल देश के लिए सीमा पर तैनात है,उसके लिए पूरा प्रदेश बधाई का पात्र है, आज एक गरीब परिवार का लड़का देश की सेवा कर रहा है और अपने परिवार का भी लालन पालन कर रहा है।
जय जवान !

पढ़ें खास रिपोर्ट : VIDEO : सीमा पर तैनात एक फौजी की अपनी माँ के नाम चिठ्ठी कैसी होती है? देखिए प्रीतम भरतवाण के इस गीत को !

सुनिए युवा पीढ़ी के गायक अबेकु दाई का ये गीत :

HILLYWOOD NEWS
Rakesh Dhirwan

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here