Indian Army chief
भारतीय नए सेना प्रमुख के बयान से तिलमिलाया पाकिस्तान, पढ़ें रिपोर्ट
भारत के नए सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे ने मंगलवार को सेना प्रमुख का पदभार ग्रहण किया। महज कुछ ही घंटे बाद जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने पीटीआई भाषा को दिए साक्षात्कार में कहा था कि भारत को आतंकी खतरे वाले स्रोतों पर एहतियातन हमला करने का अधिकार है। पाकिस्तान ने बुधवार को इस बयान को गैर जिम्मेदाराना करार दिया कि भारत को नियंत्रण रेखा के पार एहतियातन हमला करने का अधिकार है।
Weather Alert : उत्तराखंड में बारिश के आसार, पहाड़ी क्षेत्रों में होगी बर्फ़बारी
सेना प्रमुख ने कहा था, ‘अगर पाकिस्तान, राज्य प्रायोजित आतंकवाद की अपनी नीति को नहीं रोकता है तो हमारे पास ऐसी स्थिति में आतंक के खतरे वाले स्रोतों पर हमला करने का अधिकार है और सर्जिकल स्ट्राइक तथा बालाकोट अभियान के दौरान हमारे जवाब में इस सोच की पर्याप्त झलक मिल चुकी है।’आर्मी चीफ ने कहा था कि सीमापार आतंकवाद पर देश की जबरदस्त कार्रवाई की नई सोच की झलक दृढ़तापूर्वक दिखा दी गई है।
Indian Army chief
नए साल पर रेल का किराया बढ़ने पर क्या कहा हिन्दुओं के लिए इस बॉलीवुड डायरेक्टर ने ,आप भी देखें
भारतीय थलसेना प्रमुख के इस बयान पर पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘हम नियंत्रण रेखा के पार पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में एहतियात के तौर पर हमला करने के भारत के नए सेना प्रमुख के गैर जिम्मेदाराना बयान को खारिज करते हैं.’ पड़ोसी मुल्क की ओर से कहा गया कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भारत के आक्रामक कदम को विफल करने के पाकिस्तान के निश्चय और तैयारी पर कोई संदेह नहीं होना चाहिए. पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘किसी को भारत के बालाकोट दुस्साहस के बाद पाकिस्तान के मुंहतोड़ जवाब को नहीं भूलना चाहिए.’








