उत्तरकाशी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां देर रात हल्के भूकंप के झटकों से लोगों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। रात के समय अचानक धरती हल्की कांपने लगी, जिससे कई लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि राहत की बात यह रही कि भूकंप की तीव्रता काफी कम थी और किसी भी प्रकार की जनहानि या संपत्ति नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है।
NEET पेपर लीक केस की आंच अब बीएचयू तक, आरोपी दिनेश बिवाल की बेटी कर रही MBBS की पढ़ाई
प्राप्त जानकारी के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.4 मापी गई। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से उत्तर-पूर्व दिशा में करीब चार किलोमीटर दूर जमीन से लगभग पांच किलोमीटर की गहराई में स्थित था। भूकंप के झटके जिला मुख्यालय समेत आसपास के कुछ क्षेत्रों में भी महसूस किए गए, जिसके बाद लोगों में थोड़ी देर के लिए डर और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
पिरान कलियर में युवती से दुष्कर्म और बंधक बनाने का मामला, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
भूकंप के झटकों के तुरंत बाद जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट मोड पर आ गया। जिला आपदा अधिकारी शार्दुल गुसाई ने जानकारी देते हुए बताया कि देर रात जनपद में हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए, लेकिन फिलहाल जिले के किसी भी क्षेत्र से नुकसान की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। प्रशासन और संबंधित विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
1786 करोड़ की ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर 2’ अब OTT पर होगी रिलीज, मिलेगा ‘रॉ एंड अनसीन’ वर्जन
आपको बता दें कि उत्तरकाशी जिला भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील जोन में आता है। हिमालयी क्षेत्र में भूगर्भीय हलचल के चलते समय-समय पर यहां हल्के भूकंप के झटके महसूस होते रहते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि कई बार छोटे भूकंप धरती के भीतर जमा ऊर्जा को बाहर निकालने का काम करते हैं, लेकिन संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बेहद जरूरी होती है।
161 दिन बाद खत्म हुआ नर्सिंग अभ्यर्थियों का आंदोलन, सरकार के आश्वासन पर टंकी से उतरे प्रदर्शनकारी
फिलहाल राहत की बात यही है कि देर रात आए इस भूकंप से किसी प्रकार की अप्रिय घटना सामने नहीं आई है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन तथा आपदा कंट्रोल रूम से संपर्क करने की अपील की है।


