Pauri Ramleela Staging : पौड़ी में रामलीला मंचन की तैयारियां जोरों सोरों पर ,जल्द शुरू होगी रामलीला

0
1299
Pauri Ramleela Staging : पौड़ी में रामलीला मंचन की तैयारियां जोरों सोरों पर ,जल्द शुरू होगी रामलीला

Pauri Ramleela Staging : पौड़ी में रामलीला मंचन की तैयारियां जोरों सोरों पर ,जल्द शुरू होगी रामलीला

इन दिनों पौड़ी रामलीला मंचन की तैयारियां जोरों सोरों से चल रही है। इस रामलीला की ख़ास बात यह है की 119 सालों से लगातार परम्परागत तरीके से इसका मंचन होता आ रहा है। इस बार 2019 का ये 119 वां मंचन है। यह एक ऐतिहासिक रामलीला है और इसके संवाद शास्त्रीय संगीत व रागों पर आधारित होते है तथा बीच बीच में डायलॉग भी होते हैं।

Pauri Ramleela Staging

यह रामलीला हर वर्ष नवरात्रों के समय होती है और पहले नवरात्रे से यह शुरू हो जाती है जो की इसी महीने (सितम्बर) से शुरू हो जायेगी। दशहरा के दिन इस रामलीला का समापन किया जाएगा और अगले दिन राज्य तिलक किया होगा जिसमें भव्य शोभा यात्रा निकाली जायेगी व इनाम वितरण किया जायेगा।

Pauri Ramleela Staging

पौड़ी रामलीला की खास बात यह भी है की यहाँ पर महिलाओं के पात्र महिलाएं ही निभाती हैं तथा पुरुषों के पात्र पुरुष ही निभाते हैं। इस बार(2019 ) पौड़ी रामलीला का मंचन 29 सितम्बर से 9 अक्टूबर तक होना सुनिश्चित हुवा है।

अशोक नेगी की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here