देहरादून: पेट्रोल पंप बंद होने से लोगों के हुए काम काज ठप,पर्यटक भी रहे परेशान

0
1028

हिलीवूड लाइव:
मंगलवार को राजपुर रोड और ईसी रोड सहित कही जगहों पर स्थित सभी पेट्रोल पंप बंद रहे।जिससे देहरादून के लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। पेट्रोल पंप बंद होने से पर्यटक और कामकाजी लोग बहुत परेशान रहे। पेट्रोल पंपों के बाहर पेट्रोल भरवाने वालों की भीड़ लगी रही। कई लोग पेट्रोल पंप खुलने के इंतजार में घंटों पंप पर खड़े रहे। पेट्रोल पंप बंद होने की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गाड़ियों में पेट्रोल नहीं होने की वजह से लोगों को ऑफिस जाने में काफी परेशानी परेशानी हुयी ।

यह भी पढ़े न्यूज़ीलैंड और पाकिस्तान का कड़ा मुकाबला आज, जानें कब और कहाँ देखें मैच

लोगों ने इसपे आपत्ति भी जताई , मसूरी जा रहे पर्यटकों ने कहा कि बिना पूर्व सूचना के पेट्रोल पंप बंद करना उचित नहीं है। अगर पूर्व सूचना मिले तो कम से कम हम अपनी तैयारी करते। पेट्रोल पंप बंद होने के कारण कई पर्यटक घूमने नहीं जा सके। गाड़ियों में तेल नहीं होने के कारण कई लोग अपने काम पर भी नहीं जा सके। इसमें मार्केटिंग और फील्ड जॉब से संबंध रखने वाले ज्यादातर लोग शामिल रहे।

यह भी पढ़े बंगाल की अभिनेत्री” नुसरत जहां”ने ली सांसद पद की शपथ, शादी के बाद पहली बार लोकसभा पहुंचीं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here