देवभूमि की परंपराओं पर बनी फिल्म ‘पितृकुड़ा’ का धमाका, YouTube पर 1 मिलियन+ व्यूज पार

0
121

उत्तराखंड की संस्कृति और परंपराओं को दर्शाती गढ़वाली फिल्म “पितृकुड़ा (PITRAKUDA)” इन दिनों खूब चर्चा में है। Hardik Films Entertainment Pvt Ltd के बैनर तले बनी इस फिल्म ने YouTube पर 1 मिलियन+ व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है, जो इसकी लोकप्रियता का बड़ा प्रमाण है।

इस फिल्म में मुख्य भूमिका में प्रदीप भंडारी और शिवानी भंडारी नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी भारत में पूर्वजों (पितरों) के महत्व और खासतौर पर उत्तराखंड की एक प्राचीन परंपरा ‘पितृकुड़ा संस्कार’ पर आधारित है। देवभूमि उत्तराखंड में इस संस्कार को बेहद श्रद्धा के साथ निभाया जाता है।

फिल्म की कहानी दर्शाती है कि परिवार के किसी वयस्क सदस्य की मृत्यु के बाद पितृकुड़ा संस्कार किया जाता है, जिसमें मृतक को लिंग रूप में स्थापित किया जाता है। मान्यता है कि अगर यह विधि-विधान सही तरीके से न किया जाए, तो आत्मा को मोक्ष नहीं मिलता और वह भटकती रहती है, यहां तक कि परिवार को नुकसान भी पहुंचा सकती है।

फिल्म के लेखक और निर्देशक प्रदीप भंडारी हैं, जिन्होंने इस संवेदनशील विषय को बेहद प्रभावी तरीके से पर्दे पर उतारा है। वहीं नागेंद्र प्रसाद ने DOP और एडिटिंग का काम संभाला है, जिससे फिल्म का विजुअल और प्रेजेंटेशन काफी आकर्षक बन पड़ा है। सहायक निर्देशक के रूप में विजय भारती ने भी अहम भूमिका निभाई है।

“पितृकुड़ा” सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आस्था को दर्शाने वाला एक मजबूत प्रयास है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

फुल मूवी यहां देखें –