पीएम मोदी की संकल्प रैली में सुरक्षा हेतु 4000 हजार पुलिस जवान रहेंगे तैनात

0
1099
PM Modi will be full-proof security

आने वाले 3 मार्च को बिहार की राजधानी पटना में एनडीए की एक बड़ी रैली होने जा रही है. इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शिरकत करेंगे और उसे संबोधित करेंगे. इस दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात के बीच पटना में हो रही इस रैली के लिए हाई अलर्ट जारी किया गया है. इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने अलर्ट के साथ कई निर्देश भी दिए हैं.

“मैं विश्वास दिलाता हू कि देश सुरक्षित हाथो में है ” : PM मोदी

पुलिस मुख्यालय ने प्रेस रिलीज कर जानकारी दी है कि पीएम मोदी की सुरक्षा के लिए पुलिस के 4000 जवान तैनात रहेंगे. रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, हॉस्पिटल और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. हर आने-जाने वाले की जांच की जाएगी

मेटल डिटेक्टर और खोजी कुत्ते से गांधी मैदान के चप्पे-चप्पे की जांच की जा रही है. एयरपोर्ट से बेली रोड होते हुए गांधी मैदान तक बांस के बल्ले से बेरीकेटिंग किए जा रहे हैं. एसपीजी की टीम ने पटना पुलिस से सुरक्षा-व्यवस्था की जानकारी प्राप्त कर ली है और कई दिशा निर्देश भी दिए हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here