24 को रिलीज़ होगी पीएम मोदी बायोपिक ! देखिए नया इण्डिया डायलॉग प्रोमो !

0
1148
Pm modi dailog promo

आप चाहे किसी भी देश में हों लेकिन आपका देश हिंदुस्तान है,पीएम मोदी बायोपिक का ये डायलॉग प्रोमो रिलीज़ हुआ है,लोकसभा चुनाव के कारण फिल्म की रिलीज़ डेट लगातार बदलती रही लेकिन अब फिल्म इसी शुक्रवार को रिलीज़ होगी ,अब लोकसभा का शोर कल थम जाएगा और स्थति साफ़ हो जाएगी किसकी सरकार केंद्र में आ रही है।

लोकसभा चुनाव के दौरान देश में कई रंग देखने को मिले किसी का अपना पक्ष तो किसी का अपना पक्ष इस उलझन में फंसी बेचारी आम जनता और साथ ही फंसी पीएम मोदी बायोपिक जिसमें विवेक ओबरॉय पीएम मोदी का किरदार निभा रहे हैं।चुनावी माहौल में फिल्म को लेकर विपक्ष ने कई आलोचनाएं की कि फिल्म आचार संहिता का उल्लंघन करेगी,आपको याद होगा फिल्म 5 अप्रैल को रिलीज़ होने वाली थी लेकिन नहीं हुई और डेट 12 तारीख तय की गई लेकिन इस दिन भी रिलीज़ नहीं हुई।

पी एम मोदी 11 को होगी रिलीज़ कोर्ट की हरी झंडी लेकिन अभी भी संशय बना हुवा है |

एग्जिट पोल के नतीजे और कल लोकसभा रिजल्ट का असर भी दिखेगा फिल्म पर

जरूर पढ़ें : उत्तराखण्ड में विवेक ओबरॉय कर रहे हैं PM MODI बयोपिक की शूटिंग ! 12 अप्रैल को रिलीज़ होनी है फिल्म।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित है इसलिए दर्शकों का इससे ज्यादा जुड़ाव नजर आता है,उनके जीवन का सफर किन किन मोड़ों से गुजरा इसको पर्दे पर देखना दर्शकों को जरूर प्रेरणा का कार्य करेगा।

लोकसभा चुनाव के नतीजे कल सामने आ जाएंगे लेकिन एग्जिट पोल के नतीजे अगर सही साबित होते हैं तो हॉउसफुल होने के पूरे अवसर हैं।

डायलॉग प्रोमो का कैप्शन कुछ ऐसा है:
यह फिल्म एक आदमी, एक राजनीतिज्ञ, एक नेता और एक दूरदर्शी – भारत के प्रधान मंत्री, नरेंद्र दामोदर दास मोदी की प्रेरक गाथा है। यह उनकी 64 साल की महाकाव्य यात्रा में शामिल है, गरीबी को खारिज करने से लेकर, एक रेलवे स्टेशन पर चाय को चायवाले (चाय बेचने वाला) के रूप में बेचकर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का नेता बनने के लिए! फिल्म “पीएम नरेंद्र मोदी” एक आम आदमी की जीत का चमकता हुआ प्रतीक है।

Hillywood News
Rakesh Dhirwan
देखिए नया इंडिया डायलॉग प्रोमो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here