क्या पूजा बत्रा ने कर ली है शादी, फोटो हुई वायरल

0
1184

पूर्व मिस इंडिया और एक्ट्रेस पूजा बत्रा ने बॉयफ्रेंड नवाब शाह से जम्मू कश्मीर में सीक्रेट शादी कर ली है। हालांकि अभी तक पूजा और नवाब ने शादी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है

लेकिन हाल ही में पूजा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी फोटो शेयर की है जिसमें उनके हाथों में चूड़़ा दिख रहा है।

पूजा के अलावा नवाब ने भी इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें एक हाथ उनका है और दूसरा हाथ किसी महीला का है जिसने चूड़ा पहना हुआ है

अगर पूजा ने सच में शादी कर ली है तो ये उनकी दूसरी शादी होगी। साल 2002 में उन्होंने ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ सोनू एस अहलूवालिया से शादी की थी, लेकिन फिर 2011 में उन्होंने डॉ.सोनू से तलाक ले लिया था।

नवाब शाह की अगली फिल्म दबंग 3 है। वो एक बार फिर दबंग 3 में सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here