राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 3 दिवसीय उत्तराखंड दौरा,जानिए क्या रहेगा कार्यक्रम।

0
146

उत्तराखंड अपने स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण करने जा रहा है और इसके उपलक्ष में प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है,रजत जयंती उत्सव को और भी ख़ास बनाने के लिए आज देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu ) उत्तराखंड पहुंची,राष्ट्रपति अपने तीन दिवसीय कार्यक्रम में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी आइये जानते हैं क्या रहने वाला है उनका पूरा दौरा।

पढ़ें यह खबर : Tanu Rawat: सोशल मीडिया स्टार तनु रावत के वीडियो से तीर्थनगरी में मचा बबाल

आज सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंची इस दौरान उनके स्वागत के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह,विधानसभा अध्यक्ष ऋतू खंडूडी ने स्वागत किया,इसके बाद राष्ट्रपति ने राजपुर रोड स्थित फुट ओवर ब्रिज का उद्घाटन किया,मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रपति के उत्तराखंड आगमन पर कहा कि “उत्तराखंड के नैसर्गिक सौंदर्य,आध्यात्मिक ऊर्जा,समृद्ध संस्कृति ,शौर्य,पराक्रम और गौरवशाली परम्पराओं से ओत-प्रोत राज्य उत्तराखंड के स्थापना ‘रजत उत्सव ‘ के ऐतिहासिक अवसर पर राष्ट्रपति महोदया का आगमन समस्त प्रदेशवासियों के लिए गर्व और सम्मान का क्षण है”

राजयपाल ले.ज. गुरमीत सिंह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के उत्तराखंड आगमन पर कहा कि ”यह हमारे लिए अत्यंत विशेष क्षण है कि उत्तराखण्ड अपने रजत जयंती वर्ष में राष्ट्र की प्रथम नागरिक का सान्निध्य प्राप्त कर रहा है। यह हमारे राज्य के जन-जन के प्रति आपके स्नेह, प्रेरणा और विश्वास का प्रतीक है”

जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति का स्वागत करते राज्यपाल ले. ज. गुरमीत सिंह

पढ़ें यह खबर:

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उत्तराखंड दौरा और प्रस्तावित कार्यक्रम :

आज 2 नवंबर को राष्ट्रपति हरिद्वार में पतंजलि विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल हुई,कल 3 नवंबर को राष्ट्रपति उत्तराखण्ड की रजत जयंती वर्ष के अवसर पर देहरादून में उत्तराखण्ड विधानसभा को संबोधित करेंगी,और कल ही राष्ट्रपति नैनीताल स्थित राजभवन की स्थापना के 125 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में भी शामिल होंगी।4 नवंबर को राष्ट्रपति कैंची धाम स्थित नीम करोली बाबा के आश्रम जाएंगी।

नई दिल्ली लौटने से पहले, राष्ट्रपति नैनीताल स्थित कुमाऊं विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी।

उत्तराखंड से जुडी सभी ख़बरों को यूट्यूब पर देखने के लिए हिली न्यूज़ को यूट्यूब पर सब्सक्राइब करें।