Priyanka Chopra Photos : प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपना बर्थडे मायामी में सेलिब्रेट किया है। इस मौकेे की कई खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हैं। अब प्रियंका की एक और तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह यॉट पर लेटी नजर आ रही हैं। ऐसा लग रहा है कि प्रियंका चोपड़ा अब तक अपने बर्थडे सेलिब्रेशन मोड में हैं। सेलिब्रेशन की तस्वीरें लगातार इंटरनेट पर नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा की एक और तस्वीर इंटरनेट पर नजर आ रही है, जिसमें वह मायामी में इंजॉय करती दिख रही हैं। Priyanka Chopra Photos viral in social media latest update
यह भी पढ़े : 8 जुलाई को सामने आएगा ‘मिशन मंगल’ का ट्रेलर, जानिए फिल्म में और क्या कुछ है ख़ास
बता दें कि 18 जुलाई को प्रियंका ने अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। प्रियंका अपनी पूरी फैमिली के साथ मायामी में अपना बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए पहुंची थीं। यहां की कई खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पिछले दिनों छाई रहीं और इनमें से कई तस्वीरों में निक जोनस और प्रियंका एक-दूसरे में खोए दिखे। इसी सेलिब्रेशन की एक और खूबसूरत तस्वीर इंस्टाग्राम पर छाई हैं, जिसमें प्रियंका रंगीन कपड़ों में यॉट पर लेटी हुई नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़े : शाहरुख खान जल्द ही कमबैक करेंगे राजकुमार हिरानी के साथ नई फिल्म में
इस दौरान मायामी में प्रियंका वॉटर स्पोर्ट्स का जमकर मजा लेती दिखीं। बता दें कि निक जोनस से शादी के बाद यह प्रियंका चोपड़ा का पहला बर्थडे था जिसे दोनों ने जमकर सेलिब्रेट किया है।





