प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई बिटिया मालती की पहली झलक, फैंस बोले ये तो पापा निक जोनस पर गई है

0
244
प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई बिटिया मालती की पहली झलक, फैंस बोले ये तो पापा निक जोनस पर गई है

प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस की झलक फैंस को दिखाई है। सोशल मीडिया पर मालती की फोटो वायरल हो रही है। फैंस कह रहे हैं कि ये तो पापा निक जोनस पर गई है। एक्ट्रेस ने फोटो के साथ दिल जीत लेने वाला कैप्शन भी लिखा है।

यह भी पढ़े  : जानिए उत्तराखंड की महिलाओं के लिए क्यों खास होती है नथ, यहां पढ़ें पूरा इतिहास

आपको बता दें एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Daughter Photos Viral) ने इंस्टाग्राम स्टेटस पर बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस की फोटो शेयर की है। ठंड की वजह से प्रियंका ने मालती को गर्म कपड़े पहनाए हैं। बेबी स्ट्रॉलर में सोती हुई मालती का भले ही आधा चेहरा दिखा है, लेकिन वो बहुत ही ज्यादा क्यूट लग रही हैं। प्रियंका ने कैप्शन में अपनी बिटिया पर प्यार लुटाया है। वो खुद उसकी क्यूटनेस पर फिदा हो गई हैं। उन्होंने दिल वाले इमोजी बनाते हुए लिखा, ‘आई मीन…।

यह भी पढ़े  : मुकेश अंबानी बने नाना, घर में पड़े जुड़वां बच्चों के नंन्हे कदम

बेटी की पहली झलक दिखाने के बाद  उनके फैंस भी लगातार तरह तरह की टिप्पणियां कर रहें है ।एक ने कॉमेंट किया, ‘फाइनली.. कितनी प्यारी बच्ची है।’ एक और ने लिखा, ‘ब्युटीफुल प्रिंसेस।’ एक यूजर ने तो ये भी कॉमेंट किया, ‘अगर आप करीब से देखो तो उसके होंठ निक जैसे हैं।’\

उत्तरखंड फिल्म एवं संगीत जगत की सभी ख़बरों को विस्तार से देखने के लिए हिलीवुड न्यूज़ से यूट्यूब पर भी जुड़िए।

Previous articleउत्तराखंड की बेटी का इंडिया अंडर-19 टीम में हुआ चयन, शुभकामनाओं का लगा तांता
Next articleउत्तराखँड में 28 नवंबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, यहां पढ़ें पूरी जानकारी
करीना भट्ट एक अनुभवी और समर्पित मीडिया पेशेवर एवं लेखिका हैं, जो वर्ष 2021 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। उन्होंने गढ़वाल विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की है, साथ ही उन्होंने राजनीतिक विज्ञान में परास्नातक (एम.ए.) भी किया है। करीना समाज, संस्कृति और समसामयिक मुद्दों पर अपने विश्लेषणात्मक लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी विशेषता केवल खबरों को लिखने तक सीमित नहीं है, बल्कि वे एक दक्ष वक्ता भी हैं, जो समाचार प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और विचारशील संवाद में भी समान रूप से निपुण हैं। लेखन और वाचन—दोनों माध्यमों में उनकी सशक्त पकड़ उन्हें एक बहुआयामी पत्रकार बनाती है। उनकी लेखनी में न केवल विषय की गहराई होती है, बल्कि सामाजिक सरोकारों की सूक्ष्म समझ और मानवीय दृष्टिकोण भी परिलक्षित होता है। वे आज के बदलते मीडिया परिदृश्य में एक सशक्त और विचारशील आवाज़ के रूप में उभर रही हैं।