‘द स्काई इज पिंक’ का पोस्टर हुआ रिलीज़, कुछ अलग अंदाज़ में नजर आयी प्रियंका

0
1144

Priyanka Chopra

बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफल तय करने वाली देसी गर्ल और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ‘द स्काई इज पिंक’ से एक फिर बॉलीवुड में कम बैक कर रही हैं। हाल ही में ‘द स्काई इज पिंक’ की शूटिंग सेट से प्रियंका ने एक फोटो शेयर की थी जो काफी वायरल हुई थी। अब इस फोटो के बाद ‘द स्काई इज पिंक’ का दूसरा दमदार पोस्टर आज रिलीज कर दिया गया है। प्रियंका चोपड़ा अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया है।

वेस्टइंडीज टीम को जल्द मिलेगा नया कप्तान, कप्तान जेसन होल्डर और कार्लोस ब्रैथवेट से छीनी कप्तानी

सामने आई इस पोस्टर में एक हैपी फैमिली दिखाई दे रही है। पोस्टर पर फरहान, प्रियंका, जायरा और रोहित नजर आ रहे हैं। इसी के साथ मेकर्स ने बताया कि फिल्म का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज किया जाएगा। ट्रेलर कल 10 सितंबर को सुबह 10 बजे रिलीज होगा। इस पोस्टर में एक हैपी फैमिली दिखाई दे रही है। पोस्टर पर फरहान, प्रियंका, जायरा और रोहित नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में फरहान ने प्रियंका को अपनी पीठ पर उठाये हुए नजर आ रहे हैं।
Priyanka Chopra

Happy Birthday Akshay : अक्षय कुमार ने बर्थडे पर किया अपनी पहली ऐतिहासिक फिल्म ‘पृथ्वीराज’ का पोस्टर शेयर, देखें रिपोर्ट

आपको बता दें कि फिल्म का टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर के ठीक पहले मेकर्स ने फिल्म का ऑफिशल फर्स्ट लुक शेयर किया है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। टोरेंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में यह फिल्म 13 सितम्बर दिखाई जाएगी। प्रियंका और उनकी फिल्म की टीम मूवी के प्रीमियर के लिए टोरेंटो पहुंचे हैं।

11 अक्तूबर को रिलीज होने वाली फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ का डायरेक्टशन शोनाली बोस कर रही हैं। यह फिल्म लेखिका और मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी की जिंदगी पर आधारित है। आयशा को पल्मोनरी फाइब्रोसिस नाम की फेफड़ों की बीमारी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here