Priyanka Meher
गढ़वाली गानों में फ्यूजन की बात करें तो प्रियंका महर का नाम सबसे पहले आता है। वैसे तो यूट्यूब पर प्रतिदिन कोई न कोई गीत रिलीज़ होते रहते है इसी के चलते प्रियंका महर का एक और गीत “घूमे दे” रिलीज़ हुआ है। गीत में गढ़वाली भाषा के अलावा गढ़वाली रैप का भी मिश्रण किया गया है। इस गीत ऑडियो वर्जन पहले ही यूट्यूब में धमाल मचा चूका है और अब वीडियो इस समय ट्रेंडिंग में बना हुआ है।
Sobanu Garhwali Video ये पहाड़ी विडियो गीत यूट्यूब व टिक टाॅक पर मचा रहा धमाल !!
हाल ही में प्रियंका महर का “घूमे दे” गढ़वाली गीत यूट्यूब में रिलीज़ हुआ यह गीत कुछ ही घंटो में यह गीत अच्छे व्यूज बटोरने में कामयाब हुआ है। आपको बता दे कि इस वीडियो को रिलीज़ हुए मात्र 19 घंटे हो रहे है और अभी तक इस पर लगभग 92 हज़ार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और साथ ही इस गीत पर अभी तक 15 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। और इस समय दर्शकों का यह गीत पहली पसंद बना हुआ है।
Priyanka Meher
उत्तराखंड पहाड़ों में होम स्टे चलाना हुआ आसान, मिलेगी 10 लाख तक की छूट
प्रियंका महर एक ऐसी यूट्यूब सेंसेशन हैं जिन्होंने बहुत कम समय में ही एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। जो आज दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। इस गीत का ऑडियो वर्जन पहले ही धमाल मचा चूका है। जिसके जलवे चारो तरफ दिखाई दे रहे है। टिक टॉक और सोशल मीडिया में यह गीत अपनी एक अलग छाप छोड़ चूका है। पहले की भांति इस बार भी प्रियंका महर खुद ही वीडियो में डांस करती हुई नज़र आ रही है और इस बार उनका अंदाज़ बेहद ही हटकर है। वीडियो के बीच में गढ़वाली रैप का शानदार तड़का लगाया गया है। यह रैप हर किसी की जुबां पे अक्सर सुनने को मिलता है।
‘बिग बॉस’ में रश्मि देसाई के मुंहबोले भाई का हुआ खुलासा, अफेयर की ख़बरें आई सामने
इस वीडियो गीत का फिल्मांकन Baula Village (Chamoli) में किया गया है। जिसका म्यूजिक Uk Rapi Boy ने दिया है तथा इसमें सुन्दर सा रेप करते हुए नजर आ रहे है RONGPAZ . और इसकी शानदार सिनेमेटोग्राफी की है विवेक पाल ने। वीडियो में दर्शकों की अच्छी खासी प्रतिक्रियाये दिखाई दे रही है और दर्शको को यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है। आप भी इस वीडियो गीत को नीचे दिए गए लिंक पर जाकर देख सकते है।
फुल वीडियो यहां देखें







