युवा गायिका प्रियंका महर के यूट्यूब चैनल पर उनका गीत रणसिंघा बाजे तुतरि बाजे वीडियो रूप में रिलीज़ हुआ है,जो यूट्यूब पर आते ही सरपट शेयर होने लगा और देखते ही देखते 30 हजार व्यूज पा गया।
मोटरों को सैणु होयु गीत से चर्चा में आई प्रियंका महर का सफर दिन प्रतिदिन बढ़ता गया और उन्हें लोकप्रियता मिलती गई जब दर्शकों का इतना सहयोग मिले तो एक कलाकार को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है,हिंदी एवं गढ़वाली दोनों भाषाओं में गाने वाली प्रियंका सुन जरा ,शुभारम्भ, नेपाली हिमाचली,कुमाउनी एवं जौनसारी मैशअप भी गा चुकी हैं साथ ही बैठ डोला मा गीत भी काफी लोकप्रिय रहा है।
बहुत पुराने गीतों को नए अंदाज में गाकर प्रियंका ने इसे रेफिक्स गढ़वाली सॉन्ग नाम दिया है ,लोकगीतों को मॉडर्न अंदाज में पेश करना चलन बन गया है। जो दर्शकों को खूब भा भी रहा है अगर गीत के मूल से छेड़छाड़ न हो तो गीत को रिक्रिएशन करने में कोई हर्ज नहीं है।
जरूर पढ़ें : रिलीज़ हुआ कुमाउँनी वीडियो तेरो प्रेम ! पौड़ी गढ़वाल में हुआ है वीडियो शूट !
प्रियंका महर एवं यूके रैपी बॉय की जोड़ी ने फिर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया,संगीत यूके बॉय ने ही दिया है। ताल संयोजन रणजीत सिंह एवं कीबोर्ड पर अनिल शर्मा का साथ मिला। वीडियो में प्रियंका बिगरैले अंदाज में नजर आई साथ ही यूके रैपी बॉय का पहाड़ी रैप भी सुनने में जबरदस्त लग रहा है।
युवाओं के बेहतरीन तालमेल से बने वीडियो को दर्शक खूब सराह रहे हैं बॉर्डर पार नेपाल से भी कुछ कमेंट देखने को मिले एक दर्शक की टिपण्णी पड़ोसियों के ताने और प्रियंका के गाने हमेशा हिट रहते हैं।
इन युवा कलाकारों की टीम अपने बेहतरीन गायन, संगीत एवं कैमरा वर्क से प्रशंशा पा रही है।
Hillywood News
Rakesh Dhirwan









