उत्तराखंडी गीत संगीत की बात ही निराली है,जब भी पहाड़ी संगीत बजता है तो श्रोता झूमने लग जाते हैं,बात हो ढोल दमाऊ की थाप पर मंडाण की तो नाचने वाले थकते नहीं थकते,हाल ही में नीलम चंदोला ने ऐसे ही गीत Raanso Mandaan को आवाज दी है जिसे श्रोता खूब पसंद कर रहे हैं।
पढ़ें यह खबर : Banithani Chamkani :स्वाति भट्ट की गायिकी ने मचाया धमाल, ज़रा ये वीडियो देखिए।
Neelam Chandola Official से हाल ही में नया म्यूजिक म्यूजिक वीडियो Raanso Mandaan रिलीज़ हुआ जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं,नीलम चंदोला के स्वर और लेखनी से सजे इस गीत को सुरेंद्र कोहली ने संगीत से सजाया है,वीडियो में सिया कोहली मुख्य भूमिका में हैं,अमित डोरेमॉन ने वीडियो का निर्देशन व फिल्मांकन एवं संपादन राहुल बौरियान ने किया है।
पढ़ें यह खबर: Pyari Mukhdi : प्रशांत और रूचि के अभिनय ने जीता दर्शकों का दिल,देखें ये वीडियो।
पहाड़ी वेशभूषा से सजे कलाकार इस वीडियो को और भी ख़ास बना रहे हैं,सिया पहली बार स्क्रीन पर नजर आई लेकिन कैमरे के सामने वो काफी सहज नजर आई,निर्देशन में अमित ने कलाकारों की वेशभूषा से लेकर लोकेशन का बखूबी ख़याल रखा,नीलम चंदोला ने इससे पहले ‘गैल्या थानेदार’ गीत को आवाज दी थी जिसे श्रोताओं ने खूब पसंद किया।सुरेंद्र कोहली के संगीत ने इस गीत को और भी ख़ास बनाया है।
पढ़ें यह खबर: Note Hajara – पारम्परिक गीत को मिला मॉडर्न अंदाज,स्वाति भट्ट का एक और धमाका।
अगर आप पारम्परिक गीतों को सुनने के शौक़ीन हैं तो इस गीत को जरूर सुनें,काफी समय से अगर आपने रांसो मंडाण नहीं लगाया है तो ये गीत आपकी उस इच्छा को जरूर पूरा करेगा,बाकी गीत और वीडियो आपको कैसा लगा अपनी राय जरूर दें।
यहाँ देखिए वीडियो :
उत्तराखंड फिल्म एवं संगीत जगत की सभी ख़बरों को विस्तार से देखने के लिए हिली न्यूज़ को यूट्यूब पर सब्सक्राइब करें।
