रक्षा बंधन पर शगुन उनियाल का ये राखी विडियो गीत हुआ रिलीज़

0
2695

Raksha Bandhan रक्षा बंधन एक हिन्दु व जैन त्यौहार है जो प्रतिवर्ष श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है इस बार 15 अगस्त को राखी का यह त्यौहार मनाया जा रहा है और इस बार की खास बात ये है कि रक्षा बंधन व स्वतंत्रता दिवस दोनों एक बार मनाये जायेंगे।

Tik Tok Waliye : टीम टोर्नेडो का नया गीत टिक-टॉक वालिये, देखें ये रिपोर्ट

इसी रक्षा बंधन से प्रेरित एक गीत ‘राखी’ शगुन उनियाल ने गाया है और शगुन उनियाल की खास बात यह है कि उनके गाये गानों में हमेशा ही पहाड़ तथा संस्कृति से जुड़ा मुद्दा जरूर होता है। इस बार भी वह रक्षा बंधन पर कुछ नया लेकर आयी हैं जिसमें उन्होंने बहिन और भाई के रक्षा बंधन की इस खूबसूरत रित को अपने अंदाज में बंया किया है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे बहिनें भगवान से अपने भाईयों की राजी खुशी और तरक्की के लिए भगवान से प्रार्थना करती हैं और हो भी क्यों न रक्षा बंधन एक ऐसा त्यौहार है जो भाई बहिन के प्यार को और मजबूत बनाता है। राखी के दिन बहिन अपने भाई को राखी बांधती है और बदले में भाई बहिन को तौफा देते हैं। लेकिन कई भाई बहिन ऐसे भी हैं जो राखी वाले दिन एक दूसरे से मिल नहीं पाते हैं बाउजूद इसके बहिनें अपने भाईयों के हाथ सूने नहीं रहने देती वो कैसे भी करके अपने भाईयों को राखी भिजवा ही देती हैं।

उत्तराखण्ड को मिला नेशनल फिल्म अवार्ड, मोस्ट फिल्म फ्रेन्डली बना स्टेट

इस वीडियो गीत में शगुन उनियाल ने गाने के साथ साथ इसमें अभिनय भी किया है जिसके निर्माता चन्दन गुसांई व निर्देशक राजेन्द्र सिंह नेगी हैं। इसके गीत श्रवण भारद्वाज ने लिखे हैं जिसमें संगीत संयोजन किया है मोती शाह ने तथा इस वीडियो कैमरामैन पंकज कण्डारी हैं। वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here