गीत पुराने – धुन नई उत्तराखण्ड संगीत जगत में जारी है रिक्रिएशन ! फुर्की बांद गीत फिर से चर्चाओं में। देखें वीडियो।

0
1151
non stop vijay bharti

रिक्रिएशन शब्द आजकल उत्तराखण्ड संगीत जगत में खूब चल रहा है. संगीत-कार हो या गीतकार/गायक हर कोई पुराने गीतों को नई धुन में पेश करना चाहते हैं क्योंकि चल ही यही रहा है।निर्माता हों या निर्देशक सभी पुराने गीतों को रीक्रिएट करने में लगे हुए हैं,अपने अपने अंदाज में सभी नयापन लाने की कोशिश में लगे हैं।

जरूर पढ़ें : इन गढ़वाली गीतों की रही 2018 में धूम, जानें कौन कौन शामिल हुआ टॉप 10 में।

लिखे हुए गीतों और पहले से तैयार बनी धुन पर सभी थिरक रहे हैं और दर्शकों को ये पसंद भी आ रहा है इसी कड़ी को आगे जोड़ते हुए Raghukulvaani Entertainment ने मैशअप वीडियो रिलीज़ किया है,जिसे आवाज दी है रवि शाह ने और संगीत विशाल शर्मा ने दिया है। रवि शाह ने बहुत ही सुपरहिट गानों को मैशअप का रूप दिया जिनमें फुर्की बाँद,लबरा छोरी, फुन्द्डी बाँद,तुरडी तुरा तुर अपने समय के काफी सुपरहिट गीत रह चुके हैं। दर्शकों को नई आवाज में अपने पसंदीदा गीत सुनने को मिल रहे हैं जिससे भूले-बिसरे गीत फिर से याद किये जा रहे हैं।

जरूर पढ़ें : आप भी देखें भोले बाबा के भजन नाची गैना मेरा भोले बाबा पर झूमता है पूरा उत्तराखण्ड -1 मिलियन लिस्ट में शामिल

वीडियो को कोरियोग्राफ सतीश आर्य ने किया, अभिनय की भूमिका में विजय भारती, अरुणा,शालनी सुन्द्रियाल,अमित ,माहि, सोनिया,अंकिता ,संजना, रवि, सुनील भारती,शिवानी मुख्य भूमिका में रहे.
मैश-अप को कॉमेडी फ्लेवर में पेश किया गया पहाड़ी लड़कों और देशी लड़कियों की थीम शानदार रही। विजय भारती सबसे पहले लड़कियों को रिझाने में सफल रहे बाकी सभी कलाकार बारी-बारी से देशवाल लड़कियों को इम्प्रेश करते दिखे। इसी थीम पर पूरे वीडियो को फिल्माया गया है। मनोरंजन की दृष्टि से भरपूर है वीडियो। लेकिन कहीं न कहीं इतने बढ़िया हिट गीत होने के बाद रवि शाह की आवाज ने इन गीतों के साथ वो न्याय नहीं किया जो संगीत-प्रेमी इन्हें नए ढंग से सुनना चाहते थे।फिर भी दर्शक अभी तक इस मैशअप को अपना भरपूर प्यार दे रहे हैं और कुछ ही दिनों के आंकड़ें देखें तो ये मैशअप 40 हजार व्यूज पा चुका है ,खामियों को दरकिनार किया जाए तो शानदार मैशअप बना है,अभिनेता विजय भारती के अनुभव का सभी युवा कलाकारों को जरूर साथ मिला है।

जरूर पढ़ें : यूट्यूब की सनसनी करिश्मा शाह का नया डीजे मैशअप रिलीज़, साथ में इस बार अरेबिक भाषा का तड़का भी लगाया

देखिए आप भी:

HILLYWOOD NEWS
RAKESH DHIRWAN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here